गाजियाबाद के जिस खोड़ा इलाके में हुई थी सूर्या की हत्या, वहीं हिंदू रक्षा दल करेगा हनुमान चालीसा का पाठ; भारी सुरक्षाबल तैनात

गाजियाबाद का खोड़ा इलाका लगातार चर्चा में बना हुआ है, सूर्या हत्याकांड के विरोध में आज हिंदू रक्षा दल दोपहर 12 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू करेंगे, ठीक इसके एक घंटे बाद 1 बजे जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी, पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर।

 
Follow :
गाजियाबाद के खोड़ा में तनाव के बीच हिंदू रक्षा दल का हनुमान चालीसा पाठ, जुम्मे की नमाज और भारी पुलिस बल | Image: Republic

Ghaziabad Hanuman Chalisa Path: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में आज दोपहर 12 बजे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे हैं। बतादें इसके ठीक एक घंटे बाद 1 बजे इलाके में जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी, ऐसे में दोनों समुदाय के बीच शांति बनाए रखने को लेकर और संदेवनशील माहौल को देखते हुए प्रशासन ने यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। दरअसल, हनुमान चालीसा के पाठ का कार्यक्रम सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के विरोध में किया जा रहा है।

खोड़ा के नवनीत विहार में ही 17 साल के सूर्या की बाइक चलाने के छोटे से विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी असद समेत कई लोगों पर कार्रवाई हुई है।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सूर्या हत्याकांड मामले में तेजी से एक्शन लिया। वहीं, मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया गया। उसके पिता नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया गया। इलाके में 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' चलाया गया और तीन अवैध मदरसों को सील किया गया। पीड़ित परिवार को मदद भी दी गई है। सूर्या के बड़े भाई को सरकारी नौकरी दी गई है। परिवार को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही एक सड़क का नाम सूर्या के नाम पर रखने की घोषणा हुई है।

दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील

खोड़ा इलाके में सुबह से ही भारी संख्या में पुलिसकर्मी, पीएसी और स्नाइपर डॉग्स की टीमें मौजूद हैं। वहीं, फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।  

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली होटल अग्निकांड के वक्त 2 लाख के गद्दे कुर्बान कर बचाई 8 की जान

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 11:08 IST