जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल, कलयुगी बेटे ने बाप के सीने में उतार दी 4 गोलियां, गाजियाबाद में सन्न कर देने वाली वारदात
गाजियाबाद के मोदीनगर में जमीन विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने पिता को ही गोली मार दी, 32 साल के निखिल ने पिता पर 4 राउंड फायरिंग की और फिर वहां से फरार हो गया, पूरी खबर पढ़ें
- भारत
- 2 min read
Ghaziabad Father Murder: Ghaziabad Father Murder: गाजियाबाद में मोदीनगर के बुदाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 32 साल के निखिल नेहरा ने कथित तौर पर जमीन विवाद के झगड़े को लेकर अपने पिता हरिओम को चार गोलियां मारी। कलयुग के बेटे ने अपने ही पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना बीती रात (15 जुलाई) की बताई जा रही है, दोनों बाप-बेटे का झगड़ा चल रहा था, तभी विवाद बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ गया कि निखिल ने पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से हरिओम नेहरा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निखिल मौके से फरार हो गया। वहीं, गंभीर हालत में हरिओम को मोदीनगर के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नशे का आदी था निखिल
पुलिस के मुताबिक निखिल नशे का आदी था और परिवार में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। हरिओम नेहरा के पास करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई जा रही है, जिसमें 75 बीघा कृषि भूमि और दिल्ली-मेरठ रोड पर व्यावसायिक मार्केट शामिल है। यही संपत्ति विवाद की जड़ थी, जिसको लेकर अक्सर परिवार में झगड़ा हुआ करता था।
लालच ने रिश्तों को कमजोर किया
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी निखिल फरार है और पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। हत्या की असली वजह जल्द सामने आने की उम्मीद है। परिवार के अंदर संपत्ति को लेकर हिंसक विवाद देखने को मिलते हैं, नशे और लालच ने रिश्तों को इतना कमजोर कर दिया है कि बेटा अपने पिता पर गोली चला दे। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है और पूरे मामले की गहराई तक जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 July 2026 at 10:18 IST