Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 18 अट्टा मार्केट में आग लगने से मचा हड़कंप, जान बचाने के लिए रस्सी से लटककर कूदे लोग; VIDEO

आग करीब सुबह 11.45 बजे ग्राउंड फ्लोर में लगी थी। आग लगने के बाद बिल्डिंग परिसर में धुआं भर गया, जो देखते ही देखते फैलने लगा।

Follow :  
×

Share


Noida Sector 18 Atta Market Fire | Image: Republic

Noida Sector 18 Fire News: नोएडा के सेक्टर 18 अट्टा मार्केट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कृष्णा प्लाजा नाम के शॉपिंग कॉम्पेलेक्स में लगी थी, जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियों पहुंची और उन्होंने इस पर काबू पा लिया। 

आग लगने की वजह क्या थी, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए है जिसमें आग लगने के बाद लोगों को रस्सी से लटककर जान बचाते देखा जा सकता है।

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने से अफरा-तफरी

गर्मी का मौसम शुरू होते ही देश के अलग-अलग जगहों से आग लगने की घटनाएं बढ़ती दिखने लगी हैं। आज (1 अप्रैल) को गुजरात से लेकर प्रयागराज तक कई जगहों पर आग का तांडव देखने को मिला। ऐसी ही एक घटना नोएडा से भी सामने आई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

शीशे तोड़े, लोगों ने कूदकर बचाई जान 

नोएडा की फेमस अट्टा मार्केट के शॉपिंग कॉम्पलेक्स कृष्णा प्लासा में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग करीब सुबह 11.45 बजे ग्राउंड फ्लोर में लगी थी। आग लगने के बाद बिल्डिंग परिसर में धुआं भर गया, जो देखते ही देखते फैलने लगा। आग लगने से कई लोग कॉम्पलेक्स के अंदर ही फंस गए। फंसे हुए लोगों ने बचने के लिए शीशे तोड़ दिए। वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोगों को बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं।

ज्वाइंट सीपी ने घटना को लेकर क्या कहा? 

घटना को लेकर ज्वाइंट सीपी शिव हरि मीना ने कहा, "हमें कृष्णा प्लाजा बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग से कई लोगों को बचाया गया है। जिन लोगों ने दम घुटने की शिकायत की है, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हम इसकी आगे जांच कर रहे हैं। सभी मंजिलों की दोबारा जांच की जा रही है।"

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ें: गुजरात के बनासकांठा में पटाखा गोदाम में भीषण आग के बाद अफरातफरी, 14 लोगों की दर्दनाक मौत; कई फंसे

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 April 2025 at 14:53 IST