UP: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्‍सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, आगरा जा रही डबल डेकर बस में लगी आग, कंपा देने वाला VIDEO आया सामने

नोएडा एक्‍सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां डबल डेकर बस में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 30 लोग सवार थे।

 
Follow :

UP News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज एक चलती डबल डेकर बस आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी।

यह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम सेक्टर 148 के पास की बताई जा रही है। इस दौरान आग इतनी तेज थी कि बस से निकल रही लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई पड़ रहा था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना के वक्त बस में कुल 30 लोग सवार थे। यह बस दिल्ली से बिहार की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में आग लगने के बाद तेज धमाके की आवाज सुनी गई। इसके बाद आग ने बस को अपने जद में ले लिया। अपनी जान बचाने के लिए यात्री आनन-फानन में बस से बाहर निकल आए, लेकिन उनका सामान अंदर ही रह गया। ऐसे में आग की चपेट में आने से पूरा सामान जलकर खाक हो गया। 

घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान

वहीं सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया है। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने की बात कही है।

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आग लगने की वजह मालूम हो पाएगी। 

यह भी पढ़ें: 'बैलेट पेपर, मतलब बूथ कैप्चरिंग करके वो चुनाव जीतना चाहते हैं, मैं राहुल गांधी के आचरण की भर्त्सना...', विपक्ष के विरोध मार्च पर भड़की BJP
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 October 2026 at 19:34 IST