उत्तर प्रदेश में जारी हुई SIR 2026 की अंतिम मतदाता सूची, 84 लाख 28 हजार नए मतदाता बढ़े, नाम न होने पर क्या करें?

उत्तर प्रदेश में SIR-2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। 166 दिनों के अभियान में 84 लाख 28 हजार 767 नए मतदाता बढ़े हैं। अब प्रदेश में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हो गए हैं।

Follow :  
×

Share


उत्तर प्रदेश में SIR 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी | Image: ANI

UP SIR Voter List 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 166 दिनों तक चले व्यापक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता अब उत्तर प्रदेश में दर्ज हो चुके हैं।

इस दौरान प्रदेश में 84 लाख 28 हजार 767 नए मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चले इस 166 दिवसीय अभियान में 1.77 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सक्रिय रहे। पूरे अभियान के दौरान करीब 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़े मतदाता

इस अभियान को पूरा करने में 75 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, 403 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 12,758 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 18,026 BLO सुपरवाइजर और 1,77,516 बूथ लेवल अधिकारियों को योगदान रहा। इसके अलावा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के 5 लाख 82 हजार 877 बूथ लेवल एजेंटों और करोड़ों मतदाताओं ने भी पूरा सहयोग दिया। प्रयागराज, मऊ, बरेली, गाजियाबाद और जौनपुर में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इन जिलों में वोटर लिस्ट में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

नाम न होने पर क्या करें?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा कि जिनके नाम अभी भी अंतिम सूची में नहीं आए हैं, वे अभी भी फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए voters.eci.gov.in का उपयोग किया जा सकता है।

अंतिम मतदाता सूची कहां देखें?

  • आधिकारिक वेबसाइट: https://voters.eci.gov.in
  • उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग: https://ceouttarpradesh.nic.in

6 जनवरी को जारी हुआ था ड्राफ्ट

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का ड्राफ्ट 6 जनवरी, 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद 166 दिनों तक चले अभियान के बाद आज अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। इस सफल अभियान के समापन पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने सभी अधिकारियों, राजनीतिक दलों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू, उपराष्ट्रपति ने दिलाई ने राज्यसभा MP पद की शपथ; पटना लौटकर CM पद से देंगे इस्तीफा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 April 2026 at 12:48 IST