हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब बुरे फंसे, संभल में केस दर्ज; 150 लोगों से चिटफंड के जरिए ठगी का आरोप
Sambhal News : संभल में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। उन पर एफएलसी (Follicle Global Company) नाम की कंपनी के जरिए सैकड़ों लोगों से ठगी का आरोप लगा है।
UP News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट और कारोबारी जावेद हबीब के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। उन पर अपनी कंपनी Follicle Global Company के जरिए सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोप है। पीड़ितों का दावा है कि उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि कंपनी की ओर से कोई रिटर्न या भुगतान नहीं किया गया।
जावेद हबीब पर ये मुकदमा जिले के रायसत्ती थाने में दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार, जावेद हबीब की कंपनी में सैफुल और अन्य लोगों ने निवेशकों को जोड़ने और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें कंपनी की ओर से कोई रिटर्न पेमेंट नहीं मिली, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
150 से अधिक लोगों ने किया निवेश
आरोप है कि साल 2023 में जावेद हबीब अपने बेटे के साथ संभल आए थे और यहां उन्होंने एफएलसी कंपनी का एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपनी कंपनी में निवेश करने की अपील की थी। इस कार्यक्रम में करीब 150 से अधिक लोगों ने उनकी कंपनी में निवेश किया था।
जावेद हबीब की इस कंपनी में सैफुल और अन्य ने निवेशकों को जोड़ने और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाने में भूमिका निभाई थी। पीड़ितों के मुताबिक उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ, कंपनी की ओर से किसी प्रकार का रिटर्न पेमेंट नहीं किया गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब पीड़ितों को पैसे नहीं मिले, तो उन्होंने रायसत्ती थाने में जावेद हबीब के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 23 September 2025 at 22:21 IST