UP Election: 'अखिलेश के बिना सब सूना है', कांग्रेस-सपा में सीट बंटवारे पर जारी घमासान के बीच BJP नेता बृज भूषण सिंंह का बड़ा बयान
कांग्रेस-सपा में सीट बंटवारे पर जारी घमासान के बीच BJP नेता बृज भूषण सिंंह का बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता ने कहा, "अखिलेश के बिना सब सूना है"।
- भारत
- 3 min read
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को गहमा-गहमी तेज हो गई है। चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने राज्य में 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका है, जबकि गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा अभी भी लंबित है। सपा के नेता कांग्रेस नेताओं को नसीहत दे रहे हैं फिलहाल ऐसी बयानबाजी से परहेज करे। अब कांग्रेस और सपा में चल रही तनातनी पर BJP नेता बृज भूषण शरण सिंंह का बड़ा बयान है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने एक बयान ने INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे को लेकर हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि पार्टी 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास राज्य की सभी 403 सीटों पर लड़ने के लिए उम्मीदवार मौजूद हैं। अब कांग्रेस की इस दावेदारी पर बीजेपी समेत सत्ता पक्ष के कई दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर के बाद अब भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कांग्रेस की इस मांग पर तंज कसा है।
अखिलेश के बिना सब सूना है-बृज भूषण सिंंह
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे पर भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता ने कहा, "अखिलेश के बिना सब सूना है"।
सीट बंटवारे पर राजभर ने क्या कहा?
वहीं, सीट बंटवारे पर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा था, “राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कोई जानता था कि 2 जून गेस्ट हाउस कांड के बाद सपा से बसपा का समझौता होगा? समझौता हुआ। दोनों चुनाव लड़े, राजनीति में कहा नहीं जा सकता है कि कौन कब किसके साथ हो जाए।"
कांग्रेस ने चुनाव ने लिए कसी कमर
बता दें कि कांग्रेस यूपी में फिलहाल प्रदेश में ‘संगठन सृजन’ अभियान चला रही है। पिछले दो महीनों में AICC और राज्य स्तर के ऑब्जर्वरों ने लगभग हर जिले में 100-100 समीक्षा बैठकें आयोजित की हैं। इस अभियान की निगरानी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल खुद कर रहे हैं। पार्टी ने साफ कहा है कि भले ही गठबंधन में 150 से अधिक सीटों की मांग हो, लेकिन उसकी तैयारी राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर समानांतर रूप से चल रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 30 September 2026 at 10:42 IST