अपडेटेड 11 April 2025 at 08:56 IST
'पाताल में भी छिपा होगा देश का दुश्मन, निकालकर लाएंगे', तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल की CM के बयान पर कहा कि वो अब कुछ ही दिनों की मेहमान हैं।
Keshav Prasad Maurya Statement: 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 18 दिनों की NIA हिरासत में भेज दिया गया है। बीते दिन ही आतंकी का प्रत्यर्पण कर उसे अमेरिका से भारत लाया गया। राणा ने भारत आने से बचने के लिए तमाम पैंतरे चले। उसकी सभी चालें नाकाम हुईं और आखिरकार उसे भारत लेकर आया गया। तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर दुश्मन पाताल में भी छुपा होगा तो उसे वहां से निकालकर लाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल की CM के बयान पर कहा कि वो अब कुछ ही दिनों की मेहमान हैं।
कानपुर दौरे पर रहे केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार (10 अप्रैल) को कानपुर में थे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं संग एक बैठक भी की। डिप्टी सीएम ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी देश का दुश्मन होगा, वो पाताल में भी छिपा होगा तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उसे निकालकर लाया जाएगा। उसे सजा दिलाई जाएगी और भारत के लोगों को न्याय दिलाया जाएगा।
'बंगाल में कितने दिनों की मेहमान हैं ममता…'
केशव प्रसाद मौर्य ने CM ममता बनर्जी के उस बयान पर निशाना साधते नजर आए, जिसमें उन्होंने वक्फ कानून को पश्चिम मंत्राल में लागू नहीं करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता कितने दिन की मेहमान हैं। BJP आ रही है, वो लागू करेगी। वक्फ कानून के विरोध पर उन्होंने कहा कि जो ऐसा कर रहे हैं करने दो। जब हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते है। वहीं, समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी समाप्तवादी पार्टी हो चुकी है।
'ये है नए भारत की ताकत'
इससे पहले तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को घेरते नजर आए थे। उन्होंने कहा, "कांग्रेस राज में आतंकी आते थे, मारते थे और चले जाते थे। सरकारें मूकदर्शक बनी रहती थीं। अब मोदी राज है... आतंकियों को ढूंढकर विदेश से घसीटा जाता है और तिहाड़ पहुंचाया जाता है। ये है नए भारत की ताकत।"
यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को कन्हैया कुमार ने बताया 'सोची-समझी साजिश', BJP बोलीं- कांग्रेस का इकोसिस्टम खुश नहीं...
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 April 2025 at 08:46 IST