समलैंगिक संबंध, पति-पत्नी की तरह साथ और बेटी से रेप...पार्टनर के धोखे से दुखी पिता ने की खुदकुशी; प्राइवेट पार्ट काट दी थी रेपिस्‍ट को सजा

यूपी के देवरिया में एक नाबालिग रेप पीडि़ता बच्ची के पिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बीते 21 अक्टूबर को मृतक के समलैंगिक पार्टनर ने उसकी बेटी से रेप किया था।

Follow :  
×

Share


समलैंगिक संबंध, पति-पत्नी की तरह साथ और बेटी से रेप...पार्टनर के धोखे से दुखी पिता ने की खुदकुशी; प्राइवेट पार्ट काट दी थी रेपिस्‍ट को सजा | Image: Pixabay

यूपी के देवरिया में एक नाबालिग रेप पीडि़ता बच्ची के पिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बीते 21 अक्टूबर को मृतक के समलैंगिक पार्टनर ने उसकी बेटी से रेप किया था। इस घटना के बाद गुस्‍से में मृतक ने आरोपी रामबाबू के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया था जिसके बाद से वो अस्‍पताल में भर्ती है। उसके खिलाफ पॉक्‍सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह रेप पीडि़ता का पिता (ऑर्केस्ट्रा डांसर) घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। घर पर केवल उसकी बच्ची (जिसका रामबाबू ने रेप किया था) थी। उसने जब पिता को फंदे से झूलता देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

रेप के आरोपी रामबाबू और मृतक रहते थे पति-पत्नी की तरह

इस मामले में एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। रेप के आरोपी रामबाबू यादव को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। आपको बता दें कि रामबाबू और मृतक एक साथ किराए के मकान में रहते थे। रामबाबू मजदूरी करता है और उसका दोस्त आर्केस्ट्रा में काम करता था। 

घटना वाले दिन यानि 21 अक्टूबर को मृतक की 6 साल की बच्ची भी पिता के पास रहने आई हुई थी। देर रात बच्ची के चीखने की आवाज आई तो मृतक ने देखा कि रामबाबू उसकी बेटी के साथ दरिंदगी कर रहा था। जिसके बाद गुस्से में पिता (मृतक) ने चाकू से रामबाबू के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामबाबू को हिरासत में लेते हुए उसे महऋषि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत किया गया। रामबाबू ने अस्पताल में भर्ती होने के दौरान कहा कि वह और उसका दोस्त समलैंगिक हैं। सालों से दोनों के बीच शारीरिक संबंध हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से रेप पीड़ित बच्ची का पिता अवसाद में था और किराए का मकान छोड़ अपने गांव अपनी बच्ची के साथ रहने लगा था। जबकि, पत्नी गुस्से में मायके चली गई थी। 

इसे भी पढ़ें- UP: भाभी चाहती थी बहन से हो देवर की शादी, नहीं बनी बात तो आधी रात कमरे में बुलाया और काट दिया प्राइवेट पार्ट; जेठानी ने बताया पूरा सच

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 24 October 2025 at 18:34 IST