Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब का UP में दिखेगा असर, IMD ने जारी किया 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट; लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में शनिवार को स्कूल बंद

चक्रवात अर्नब का प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलो में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में शनिवार को स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 
Follow :
चक्रवात अर्नब का UP में दिखेगा असर, IMD ने जारी किया भारी 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट | Image: ANI/Representative

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के क्षेत्रों में बने दबाव क्षेत्र और चक्रवात अर्नब के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है तो मौसम विमाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में कल, 26 सितंबर को स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत आठ जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है। यूपी के कुछ और जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

IMD के अलर्ट के बाद कल बंद रहेंगे स्कूल

IMD के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। लखनऊ के जिलाधिकारी ने शहर के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। कानपुर में भी डीएम के आदेश पर कानपुर नगर के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया है।

इन जिलों में भी DM ने जारी किए आदेश

लखीमपुर खीरी में लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

बस्ती जिले में भी भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देश पर शनिवार, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर

भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, IMD की तरफ से 27 से 29 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है।


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में IMD का रेड अलर्ट: 26-27 सितंबर को यात्रा से बचें- CM धामी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 September 2026 at 20:20 IST