Conversion: गाजियाबाद में जबरन धर्म परिवर्तन का खुलासा, 4 आरोपियों का पकड़ा गया

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर धर्मांतरण में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

 
Follow :
जबरन धर्म परिवर्तन | Image: rep image/X

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर धर्मांतरण में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान आशु (19), पोलस मसीह (43), पास्टर रासी (52) और छुटू कुमार शाह के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आशु ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद वह गौतमबुद्ध नगर जिले के सलारपुर गांव में रहने लगा, जहां उसने ईसाई धर्म अपना लिया।

उन्होंने बताया कि उसके (आशु के) चाचा और चाची मोदीनगर के गोविंदपुरी इलाके में अपने पैतृक घर में रह रहे हैं। आशु ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अपने चाचा अजीत और चाची संगीता पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाता था, लेकिन वे विरोध करते थे।

इस संबंध में 22 सितंबर को मोदीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने (अजीत और संगीता) आरोप लगाया था कि उनके भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें ईसाई धर्म न अपनाने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मसीह के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है और विदेशों में स्थित कुछ संस्थाओं के साथ उसके संबंधों का पता लगाने के लिए संदिग्ध कॉल की जांच कर रही है, जहां से उन्हें धन मिल रहा है।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 September 2024 at 18:51 IST