'कांग्रेस किसी मुस्लिम नेता को CM चेहरा घोषित करे और सपा...', आराधना मिश्रा को UP कांग्रेस अघ्यक्ष बनाने पर ओपी राजभर का तंज
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आराधना मिश्रा के अध्यक्ष और इमरान मसूद के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर तंज कसा है। साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को एक सलाह भी दी है।
- भारत
- 2 min read
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा है। राजभर ने सपा और कांग्रेस को एक सलाह भी दी है।
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आराधना मिश्रा के अध्यक्ष और इमरान मसूद के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राजभर ने कांग्रेस को सलाह दी कि पार्टी को किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।
किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री फेस बनाए कांग्रेस-राजभर
राजभर ने समाजवादी पार्टी को भी यही सलाह दी। राजभर ने कहा, “कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों को मुस्लिम समुदाय से काफी वोट मिले हैं। दोनों पार्टियों ने मुस्लिम समुदाय से बहुत वोट लिए हैं। समय-समय पर पार्टियों में संगठन में बदलाव होता रहता है। कांग्रेस में भी ऐसा ही बदलाव हुआ है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री फेस बनाना चाहिए। ”
आराधना मिश्रा ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था-राजभर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के बयान पर उन्होंने कहा, "ये वही कांग्रेस है जो महिलाओं के आरक्षण की राजनीति को लेकर लोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रही थी। वे किस मुंह से मांगने आई हैं? ये बातें महिलाओं में जरूर उठेंगी।"
अजय राय की प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी
बता दें कि अराधना मिश्रा ‘मोना’ अब तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता थीं। वह प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार तीसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की थी। अजय राय अब तक कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मा संभाल रहे थे। अराधना मिश्रा ने उनका आभार जताते हुए उनके योगदान की सराहना की है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 3 October 2026 at 14:32 IST