अपडेटेड 21 July 2025 at 10:00 IST

Sambhal: फल बांटे, कांवड़ उठाया, पुष्प वर्षा की और... कांवड़ियों की सेवा में जुटे संभल CO अनुज चौधरी- Video

CO अनुज चौधरी ने यूपी के संभल पहुंचे कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की। राहत शिविर में सीओ समेत कई पुलिस अधिकारी कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए।

Follow :  
×

Share


कांवड़ियों की सेवा में जुटे संभल CO अनुज चौधरी | Image: ANI

सावन का आज दूसरा सोमवार है, शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ नजर आ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ कांवड़िये जला अभिषेक के मंदिर पहुंच रहे हैं। इस बीच UP में चंदौसी सीओ अनुज चौधरी सावन शिवरात्री से पहले संभल पहुंचने वाले कावड़ियों की सेवा करते नजर आए। उन्होंने कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया और शुभकमानाएं दी।


सावन शिवरात्री 23 जुलाई को पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जाएगी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का जत्था अलग-अलग प्रदेशों में पहुंच रहे हैं। वहीं, कांवड़ियों की सेवा के लिए संभल में राहत शिविर लगाए गए हैं। जहां कांवड़ियों के लिए मेडिकल सेवा और फलों की व्यवस्था की गई है। CO अनुज चौधरी यहां कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए।

CO अनुज चौधरी ने की कांवड़ियों की सेवा

CO अनुज चौधरी के साथ-साथ इंसपेक्टर और कई पुलिसकर्मी ने भी  मानवीय चेहरा दिखाते हुए कांवड़ियों की सेवा की। कोई कांवड़ियों के पैर दबाते नजर आया तो कोई पानी पिलाते। खुद अनुज चौधरी ने अपने हाथों से कांवड़ियों को फल बांटे, पुष्प वर्षा की और कांवड उठाकर भोले के भक्तों की सेवा की। इस दौरान कई कांवड़िये भी उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। उन्होंने उनकी यात्रा और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मंदिरों में सुरक्षाकर्मी की तैनाती

सीओ अनुज चौधरी ने कहा, मने एसपी संभल के मार्गदर्शन में कांवड़ियों के लिए एक शिविर स्थापित किया है। कांवड़ियों के लिए चिकित्सा सहायता और फलों की व्यवस्था की गई है, क्योंकि उन्होंने पैदल लंबी दूरी तय करने होती है। सावन के पहले सोमवार को सभी ने आसानी से पूजा की और किसी को भी किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पर्याप्त बल तैनात किया गया है और मंदिर परिसर में उचित आचरण सुनिश्चित किया जाएगा।

 कांवड़ियों की सेवा में लगे पुलिसकर्मी

बीते दिनों ऐसी ही तस्वीर यूपी के मुजफ्फरनगर में देखने को मिली थी, जहां CO ऋषिका सिंह ने ड्यूटी के दौरान महिला कांवड़ियों की पैर दबाकर मानवता का परिचय दिया था। इससे पहले सीएम योगी ने भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया था। 

यह भी पढ़ें: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का तरीका और शुभ समय
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 July 2025 at 10:00 IST