'हमने हर घर नल योजना को आगे बढ़ाया, कोई टोटी चोरी...', मुस्कुराते हुए बोले CM योगी- VIDEO

UP News: सीएम योगी विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हर घर नल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कोई टोटी चोरी कर ले जा रहा है। इतना बोलते ही सीएम योगी खुद मुस्कुराने लगे।

 
Follow :
सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान | Image: X

CM Yogi Adityanath statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (5 जून) को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महाभियान 2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक ऐसी बात कह दी, जिसे सुन वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने हर घर नल योजना को आगे बढ़ाया है, लेकिन कुछ लोग टोटी चोरी कर ले जा रहा है।

CM योगी ने पांच संकल्प लेने को कहा

सीएम योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से पांच संकल्प लेने की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक कम से कम एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगाए। पेड़ लगाना ही नहीं उसकी सुरक्षा का दायित्व भी लें। कोई शरारती तत्व जो पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, अन्य जीव-जन्तुओं से भी बचाना चाहिए। उसकी रक्षा करनी  है।

जब ऐसा बोलते ही मुस्कुरा दिए CM योगी

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है। इसी दौरान सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हम देखते हैं कि हमने हर घर नल की योजना को आगे बढ़ाया, पता चला कि कोई टोटी चोरी कर रहा है। कोई अन्य प्रकार से उसको नुकसान कर रहा है। खुला है तो खुला है। इतना बोलते ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग भी ठहाके लगाने लगे।

June 5, 2026

उन्होंने आगे कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि हम अगर कोई व्यक्ति चोरी कर रहा है तो उसको टोकें। कोई व्यक्ति टोटी खोल कर जा रहा है, उसको भी रोके। चौथा संकल्प ये होना चाहिए कि सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से रोके। उससे इससे भी पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। पांचवां संकल्प है कि प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली को अपनाना होगा।

'जनभागीदारी के बिना समस्या का हल संभव नहीं'

अपने संबोधन में सीएम योगी ने पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि पर्यावरण और धरती माता को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी तरीका यही है कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों से दूरी बनाए और संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी करें।

सीएम योगी ने साफ संदेश दिया कि हमें हमेशा याद रखना चाहिए- पर्यावरण बचा तो प्रकृति बचेगी, प्रकृति बची तो सारी जीव सृष्टि भी सुरक्षित रहेगी। तेजी से बढ़ता प्रदूषण, लगातार घटते जंगल और बिगड़ता पर्यावरणीय संतुलन आज पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। इस समस्या का हल जनता की भागीदारी के बिना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Birthday: योगी आदित्यनाथ मना रहे 54वां जन्मदिन, PM मोदी समेत विपक्ष के नेताओं ने भी दी बधाई, जानें किसने क्या कहा
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 14:48 IST