UP की 12 हस्तियों को पद्म श्री सम्मान, CM योगी ने कहा- हमें आप पर गर्व
इनमें लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव, पीजीआई निदेशक, चिकनकारी कारीगर समेत
CM Yogi on Padma Shri Awardees: उत्तर प्रदेश के 12 लोगों को पद्म श्री से विभूषित करने का ऐलान किया गया है। CM योगी ने इस पर खुशी जाहिर की है। एक्स के जरिए उन्हें बधाई दी।
सीएम योगी ने उन 12 हस्तियों को प्रदेश का नाम कला, साहित्य, विज्ञान और खेल के क्षेत्र में ऊंचा करने के लिए आभार जताया।
योगी का बधाई संदेश
सीएम योगी ने लिखा- प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' के अंतर्गत 'पद्म श्री' सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को हार्दिक बधाई! इन विभूतियों ने कला, साहित्य, विज्ञान, स्वास्थ्य व खेल क्षेत्रों में अपने असाधारण और उत्कृष्ट योगदानों से विश्व में भारत को गौरवभूषित किया है। हमें आप सभी पर गर्व है।
लखनऊ पीजीआई निदेशक, लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव को पद्म श्री
उत्तर प्रदेश के कुल 12 लोगों को उनके काम के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। इनमें पीजीआई निदेशक आरके धीमन, गोरखपुर के रामचेत चौधरी, मिर्जापुर की लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव, लखनऊ की नसीम बानो के नाम शामिल हैं। इनमें से 4 प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं।
94 साल के राजाराम से लेकर कालीन कारीगर खलील अहमद तक
इस लिस्ट में दिव्यांग बैडमिंटन खिलाड़ियों के कोच गौरव खन्ना, पीजीआई के निदेशक आरके धीमन और एलयू के संस्कृत विभाग से रिटायर्ड प्रो. नवजीवन रस्तोगी को यह पुरस्कार दिया जाएगा तो लखनऊ की नसीम बानो को चिकनकारी के लिए पद्मश्री से नावाजा जाएगा। इसके साथ ही मिर्जापुर के खलील अहमद को कालीन कारीगरी के लिए, गोरखपुर के रामचेत चौधरी को कृषि शोध के लिए, नोएडा के 94 साल के राजाराम को जैन ग्रंथों पर काम के लिए, वाराणसी के शास्त्रीय गायक सुरेंद्र मोहन मिश्र को मरणोपरांत, होम्योपैथी के लिए आगरा के राधेश्याम पारीक, लकड़ी के खिलौने बनाने वाले काशी की गोदावरी सिंह, को और मुरादाबाद में ब्रास बाबू के नाम से मशहूर बाबू राम यादव को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 26 January 2024 at 09:58 IST