अपडेटेड 8 January 2025 at 11:57 IST

EXCLUSIVE/ सच्चा समाजवादी वो जो संपत्ति और संतति से ऊपर हो, CM योगी ने सपा के बबुआ कहकर अखिलेश पर साधा निशाना

जो लोग डिस्कवरी ऑफ इंडिया से भारत की खोज को मानते हैं वो भारत को नहीं समझ पाएंगे।

Follow :  
×

Share


CM योगी ने सपा के बबुआ कहकर अखिलेश पर साधा निशाना | Image: Republic Video Grab

CM Yogi On Akhilesh Yadav: प्रयागराज ( Prayagraj ) में 13 जनवरी को महाकुंभ (Mahakumbh) की शुरुआत  हो रही है। इस बार के महाकुंभ को यादगार बनाने के लिए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (Republic Media Network) ने 'महाकुंभ महासम्मेलन' सीएम योगी इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) के साथ बातचीत की। इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के आदर्शों की याद दिलाई।

समाजवादी पार्टी के बबुआ की बात की है ये लोहिया जी की राजनीति की बात करते हैं कभी लोहिया जी को पढ़ें भी तो अगर लोहिया जी को अनुसरण करते हैं आप तो आप उनकी ये दो बातें याद रखना पहला सच्चा समाजवादी वो है जो संपत्ति और संतति से दूर रहो इनका उदाहरण आप देख सकते हैं और दूसरा उन्होंने ये कहा कि भारत को अगर समझना हो तो राम कृष्ण और शंकर इन तीनों को पढ़ों और इन तीनों का अनुसरण करो।


डॉक्टर लोहिया को पढ़ेंगे... मुस्लिम परस्ती से बचेंगे

भगवान राम उत्तर से दक्षिण और भगवान श्री कृष्ण पूरब से पश्चिम को जोड़ने वाले हैं और द्वादस ज्योतिर्लिंग के माध्यम से संपूर्ण भारत को जोड़ने भगवान शंकर ये तीन आराध्य देव जिस परंपरा में हों उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है ये डॉक्टर लोहिया जी की बात है। .... तो कम से कम वो लोहिया जी को पढ़ें तो.... अगर वो लोहिया को पढ़ेंगे तो कम से कम मुस्लिम परस्ती से बच पाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को कुछ अच्छा बता पाएंगे। जिन्होंने केवल एक ही बात सोची है एक ही बात जानी है। उन लोगों से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं।


डिस्कवरी ऑफ इंडिया से भारत की खोज मानने वाले भारत को नहीं समझेंगे

देव और दानव हमेशा से इसी धरती पर रहते आए हैं जो लोग जोड़ने का काम करते हैं वो देव हैं और दानवों ने हमेशा तोड़ा है। जो लोग डिस्कवरी ऑफ इंडिया से भारत की खोज को मानते हैं वो भारत को नहीं समझ पाएंगे भारत को वही समझ पाएंगे जो इस आध्यात्मिक परंपरा को भगवान राम, कृष्ण शिव और शक्ति की परंपरा को जानते हैं वही जान पाएंगे। जब इनका बीज नहीं फूटा था हमारे कुंभ की परंपरा उसके पहले से है। हमारा सनातन धर्म की ऊंचाई आकाश से भी ऊंची गहराई समुद्र तल से भी नीचे तक है इसकी तुलना किसी धर्म और मत से नहीं करनी चाहिए। हमारा सनातन धर्म बहुत बड़ा है हमें ध्यान देना होगा।  


यहां देखें कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट

अगर आप घर बैठे 'महाकुंभ महासम्मेलन' का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं, तो आज दिनभर रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के साथ जुड़े रहे। बुधवार सुबह 9:30 बजे से रिपब्लिक भारत चैनल पर इस महासम्मेलन का लाइव टेलीकास्ट होगा। इसके साथ ही हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस खास कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप हमारी वेबसाइट से भी पल-पल की अपडेट पा सकते हैं।

R. भारत लाइव टीवी- https://www.republicbharat.com/livetv/
R. भारत वेबसाइट- https://www.republicbharat.com
R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/@RepublicBharat
X- https://x.com/Republic_Bharat
Facebook- https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/
Instagram- https://www.instagram.com/republicbharat/

 

यह भी पढ़ेंः जोड़ने वाले मानव और तोड़ने वाले दानव प्रवृति के लोग- CM योगी
 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 8 January 2025 at 11:15 IST