'बाबर के अनुयायियों को जवाब केवल बजरंगी के भक्त ही दे सकते हैं, राष्ट्र प्रथम...', मेरठ में CM योगी ने भरी हुंकार, सपा पर बोला हमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मेरठ दौरे पर हैं, जहां सीएम योगी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा 'बाबर के अनुयायियों को बजरंगी के भक्त ही जवाब दे सकते हैं।' इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
- भारत
- 3 min read
सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान सीएम योगी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी और कांग्रेस पर जमकर तीखा हमला किया।
सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि गोवर्धन में होने वाली आयोजन को समाजवादी पार्टी होने नहीं देती थी। राम से तो इनको सनातन बैर हैं। भगवान राम का नाम लेते ही इनको उतनी ही चीड़ होती थी, जितना की बाबर को, लेकिन अब बाबर के अनुयायियों को जवाब केवल 'बजरंगी' के भक्त ही दे सकते हैं।
बाबर के अनुयायियों को जवाब केवल बजरंगी के भक्त ही दे सकते हैं-CM योगी
मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा 'याद कीजिए पहले भारत की सनातन परंपरा को कोसा जाता था। हिंदू परंपरा को गजनवी, गोरी, इब्राहिम लोदी, औरंगजेब और बाबर के समकक्ष ठहराने की कोशिश होती थी, लेकिन अब नया भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुलामी की मानसिकता को पूरी तरह खत्म कर रहा है।'
आगे सीएम योगी ने कहा 'भगवान राम का नाम लेते ही इनको उतनी ही चीड़ होती थी, जितना की बाबर को, लेकिन अब बाबर के अनुयायियों को जवाब केवल 'बजरंगी' के भक्त ही दे सकते हैं।
यूपी 2017 से पहले बीमारू राज्य था-सीएम योगी
सीएम योगी ने पिछली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश 2017 से पहले बीमारू राज्य था, लेकिन आज कोई नहीं कह सकता है। पिछली सरकार पर हमला करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि 'वो फिर से समाज को को बांटने का काम करेंगे, जाति के नाम पर बांटेंगे, महापुरुषों को जाति के आधार पर बांटने का पाप करेंगे।
जंगल राज से उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बना
मुख्यमंत्री योगी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उस आतंक के राज से, उस जंगल के राज से, हम कह सकते हैं कि परिवारवाद राज से निकालकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। एक समय में यह भय और अराजकता का वातावरण था, लेकिन अब सीएम योगी जी के नेतृत्व में कानून का राज है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 21 September 2026 at 18:45 IST