Republic Day: '76 वर्ष की इस यात्रा मैंने कई उतार चढ़ाव देखें, लेकिन भारत...', CM योगी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, महात्मा गांधी को किया नमन

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, 76 वर्ष की इस यात्रा मैंने कई उतार चढ़ाव इस यात्रा में देखें हैं लेकिन इस सबके बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत अपने संकल्पों के अनुरुप आगे बढ़ रहा है।

 
Follow :
CM योगी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा | Image: ANI

भारत आज हर्षोल्लास के साथ अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा है। अलग-अलग प्रदेशों में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण कर रहे रहे हैं। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अपने संकल्पों पर आगे बढ़ रहा है।

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवस पर मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं। हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है। ये संवैधानिक मूल्य लोकतंत्र की आत्मा हैं।

एकात्मकता और अखंडता के लक्ष्य पर भारत अग्रसर-CM योगी

सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'आज के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। 76 वर्ष की इस यात्रा मैंने एक उतार चढ़ाव इस यात्रा में देखें हैं लेकिन इस सबके बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत अपने संकल्पों के अनुरुप उत्तर दक्षिण तक पूर्व से पश्चिम तक प्रत्येक भारतवासी के गौरव भारत की एकात्मकता और अखंडता के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए आज हम सब एक भारत का दर्शन कर रहे हैं। इसमें हमारे संविधान की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। मैं इस अवसर महात्मा गांधी के स्मृतियों को नमन करता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 26 जनवरी को ही क्यों लागू किया गया संविधान?दिलचस्प है 1930 वाला किस्सा


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 January 2026 at 10:15 IST