अपडेटेड 8 February 2025 at 16:05 IST
Milkipur Results: मिल्कीपुर में BJP की जीत से गदगद CM योगी, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की सरकार' पर जनता की मुहर
सीएम योगी ने कहा कि मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में BJP की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई!
Milkipur by-election: मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान (Chandrabhanu Paswan) ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद (Ajit Prasad) को 61 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया है। मिल्कीपुर की सीट बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए साख की लड़ाई बन गई थी। अयोध्या से जीतने के बाद सपा के हौसले बुलंद थे तो वहीं बीजेपी के लिए अयोध्या की हार का बदला लेने का मौका। बीजेपी ने इसे बखूबी भुनाया और मिल्की पुर में बड़ी जीत दर्ज की।
मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत से सीएम योगी गदगद दिखाई दिए। उन्होंने मिल्कीपुर की जनता का आभार जताते इस जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की सरकार' पर जनता की मुहर करार दिया है।
मिल्कीपुर की जीत डबल इंजन की सरकार पर जनता की मुहर- सीएम योगी
सीएम योगी ने लिखा, "मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई! यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।"
चंद्रभानु पासवान को बधाई- सीएम योगी
सीएम योगी ने बीजेपी उम्मीदवार को बधाई देते हुए कहा कि विजयी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई एवं उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन! जय श्री राम!
मिल्कीपुर में सुबह से ही बीजेपी के चंद्रभान पासवान बढ़त बनाए हुए थे, समय के साथ ये लीड और बढ़ती चली गई। समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद दूसरे नंबर पर तो आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार तीसरे नंबर पर रहे हैं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 16:05 IST