अपडेटेड 15 December 2024 at 20:43 IST

'...ताजमहल बनाने वाले के हाथ कटवा लिए', CM योगी के बयान पर बौखलाए अफजाल बोले- UP में जंगलराज

सीएम योगी के 'ताजमहल बनाने वालों का हाथ काटते हैं...' वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की बौखलाहट सामने आई है।

Follow :  
×

Share


Afzal Ansari, CM Yogi | Image: PTI/ ANI

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वर्ल्ड हिंदू इकॉनोमिक फोरम 2024’ को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी के कार्यकाल में देश मे हो रहे विकास कार्यो की चर्चा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिस तेजी से देश का विकास हो रहा है उसमें श्रमिकों का भी अहम योगदान है और बीजेपी के कार्यकाल में श्रमिकों को सम्मान मिला है।

वर्ल्ड हिंदू इकॉनोमिक फोरम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक समय था कि ताजमहल बनाने वालों के हाथ कटवा दिए गए थे। मगर आज के भारत में प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर का निर्माण करने वाले श्रमिकों सम्मानित करते हैं, उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। ये बदलते भारत की तस्वीर हैं, जिसे कुछ लोग देख नहीं पा रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि इतिहास में बढ़िया क कपड़ा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों के भी हाथ काट दिए जाते थे।

अफजाल बोले- 'यूपी में जंगल राज'

सीएम योगी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की बौखलाहट सामने आई है। अफजाल ने कहा कि वहां कुछ विशेषज्ञ बैठे रहते हैं, जो खोजते रहते हैं, कौन से टॉपिक को उनसे बुलवाया जाए, जिससे जनता का ध्यान मूल मुद्दों से हट जाए। इस समय बुरी तरह जनता बौखलाई हुई है। 

अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि यूपी में पावर कॉपरेशन बेचा जा रहा है। बिजली कर्मचारी हड़ताल पर  हैं, हाहाकार मचा है, भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था की धज्जी उड़ चुकी है, यूपी में जंगलराज है। सीएम योगी सरकार चला नहीं पा रहे हैं, ये उनके नियंत्रण से बाहर हैं। क्यों नहीं इस बात पर बयान आ रहा है 400-450 रुपये किलो लहसून का दाम बाजार में हैं। बाजारों में जो महंगाई बढ़ी हुई है,  मिलावट के साथ नकली दवाओं की बिक्री पर वो क्यों नहीं आते है? 

इसे भी पढ़ें: 'वो ताजमहल बनाने वालों का हाथ काटते हैं और हम राम मंदिर...', आक्रांताओं पर गरजे CM योगी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 15 December 2024 at 20:43 IST