'जिन्ना अपनी मौत मरता और पाकिस्तान अलग देश नहीं बनता, मगर कांग्रेस ने...' पीलीभीत में गरजे CM योगी, बांग्लादेश से लौटे हिंदुओं को लेकर कही बड़ी बात
बांग्लादेश से निकाले गए हिंदू, बौद्ध और जैनियों को पीलीभीत में पुनर्वासित करने और नागरिकता मिलने पर सीएम योगी ने बधाई दी। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा।
- भारत
- 3 min read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम ने 4693 विस्थापित परिवारों को भूमि का मालिकाना अधिकार दिया। इसमें से बड़ी संख्या में बांग्लादेश से लौटे हिंदू हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'मैं आज बधाई देता हूं सभी विधायकों के परिश्रम से लगभग 600 करोड़ रूपये की परियोजनाओं की सौगात इन दो जनपद को प्राप्त हो रही है। सबसे बड़ी बात विकास के साथ साथ विरासत को संजोने की भी है। बांग्लादेश से आये हुए हिन्दुओं को पुनर्वासित करने और नागरिकता प्रदान करने से जिन लोगों को भी ये सुविधा प्राप्त हो रही है उन सभी को बधाई। ये सर्टिफिकेट मिलने के बाद कोई ताकत इन्हें पराया नहीं कर सकता।
बांग्लादेश से लौटे हिंदुओं को मिली पहचान
सीएम योगी ने आगे कहा, "आज लगभग 600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का सौभाग्य इन जनपदों को प्राप्त हो रहा है। 55 से 56 वर्ष पहले बांग्लादेश से निकाले गए हिंदू, बौद्ध और जैनियों को पीलीभीत में पुनर्वासित करने और नागरिकता देने के लिए मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। यह इन लोगों के लिए पुनर्जीवन है। प्रमाण पत्र पाने के बाद अब इन्हें पराया नहीं कहा जा सकता है। यह काम प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने किया है।"
कांग्रेस के पाप के कारण पाकिस्तना बना-CM योगी
कांग्रेस पर बरसते हुए सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस के पाप के कारण पहले बांग्लादेश बना। बांग्लादेश और पाकिस्तान बनना आवश्यक नहीं था। सत्ता लोलुपता का निर्माण था पाकिस्ता। अगर उस समय का कांग्रेस का नेतृत्व अडिग हो गया होता तो जिन्ना अपनी मौत मर गया होता और पाकिस्तान का निर्माण नहीं होता। भारत का विभाजन नहीं होता, लाखों हिन्दुओं को अपनी पैतृक भूमि को छोड़ना नहीं पड़ता।
अखिलेश पर बरसे सीएम योगी
अखिलेश यादव पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा,कांग्रेस ने कभी सुध नहीं ली और समाजवादी पार्टी जो कांग्रेस की हमराह है, उसे भी कहां फुर्सत थी, क्योंकि इन्हें तुष्टिकरण से फुर्सत मिलता तब ना, पिछड़े , गरीब और वंचितों एक बारे में सोचते। हमने इनकी पीड़ा के साथ अपनी संवेदना को जोड़ा, यह संवेदना समाजवादी पार्टी भी जोड़ सकती थी। उन्हें 4 बार शासन करने का अवसर मिला था, लेकिन ये तब करते जब "बबुआ" को समय पर जगने की आदत हो! 12 बजे सोकर उठेंगे,2 बजे तक तैयार होंगे,5 बजे जिम चले जायेंगे,तो गरीब की पीड़ा सुनने का आदत कहा होगी।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 29 June 2026 at 14:04 IST