'प्रदेश का पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे', गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर जोरदार हमला

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान सूबे की विकास यात्रा और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला।

 
Follow :
गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर जोरदार हमला | Image: YT/Grab

CM Yogi Adityanath In Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम प्रांतीय रक्षक दल (PRD) कर्मियों के सम्मेलन और 'मुख्यमंत्री PRD कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत के लिए आयोजित किया गया था।

गोरखपुर में आयोजित PRD कार्यक्रम मंच से प्रदेश की विकास यात्रा और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। मंच से उन्होंने प्रदेश की वर्तमान प्रगति सामूहिक प्रयासों के बारे जानकारी दी, तो वहीं पहले की सरकारों के एजेंडे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार पैसा लूटकर विदेश भेज दिया करते थे।

'प्रदेश का पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे'-CM योगी

गोरखपुर में PRD कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार यूपी की जनता से प्रदेश का पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे। आगे उन्होंने कहा कि ये अपने बाल-बच्चों के लिए आने वाली कई पीढ़ियों के लिए इतना पैसा इन्होंने संचित करके रखा हुआ है, इनको लगता है कोई खतरा आएगा तो ये भाग जाएंगे।'  

भ्रष्ट थे, माफिया के सामने घुटने टेकते थे

सीएम योगी ने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए सूबे में भ्रष्ट और माफिया को लेकर भी घेरा। उन्होंने कहा "वो कर नहीं सकते थे, अक्षम थे, भ्रष्ट थे, माफिया के सामने घुटने टेकते थे। सूबे में हर प्रकार के माफिया को प्रश्रय देकर के प्रदेश उत्तर प्रदेश जैसा समृद्ध राज्य को उन्होंने बीमारू राज्य बना दिया।"

August 18, 2026

विकास का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचना चाहिए-CM योगी

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास का फ़ायदा समाज के हर तबके तक पहुंचना चाहिए और उन्होंने पुलिस कर्मचारियों और PRD वॉलंटियर्स के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार की कोशिशों पर ज़ोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और वेलफेयर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Case: यूपी गृह विभाग ने ट्रस्ट को SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी, कई चौंकाने वाले खुलासे
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 18 August 2026 at 14:58 IST