अखिलेश-डिंपल ने महिलाओं को हर साल 40000 रुपए देने का किया ऐलान, BJP ने बताया चुनावी हवा हवाई, कहा- देख सपाई बिटिया घबराई...

उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर दिन कई योजानाओं की घोषणा कर रहे हैं तो विपक्षी पार्टियां भी पीछे नहीं हैं। यूपी सरकार की लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के ऐलान होती ही समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी।

 
Follow :

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है। प्रदेश में चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी में आधी आबादी को साधने के लिए बीजेपी और सपा दोनों में होड़ लग गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए आजीवन बस में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। जवाब में अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने भी आधी आबादी के लिए 40 हजार सालाना देने का ऐलान कर दिया। इस पर बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया आ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे चुनावी हवा हवाई बताया है।

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी ने एक नई योजना का ऐलान किया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार 26 अगस्त को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना लॉन्च किया। इस योजना के तहत प्रदेश की 60 साल से अधिक उम्र की महलिाएं अब रोडवेज में पूरे जीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर से आईं बुजुर्ग महिलाओं से संवाद भी किया। सीएम योगी ने ऐलान किया कि रक्षाबंधन के मौके पर 27, 28 और 29 अगस्त को बेटियों और माताएं अपने एक अन्य के साथ सरकारी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा भी कर सकेंगीं।

अखिलेश-डिंपल का महिलाओं के लिए ऐलान

सीएम यौगी की घोषणा के तुरंत बाद लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ताबड़तोड़ कई ऐलान कर दिए। अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा सांसद डिंपल यादव ने स्त्री सम्मान समृद्धि योजना की घोषणा की। समाजवादी पार्टी ने ऐलान करते हुए कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। डिंपल यादव ने इस योजना के तहत ये भी ऐलान किया की सपा सरकार में आएगी तो साल दर साल इस योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि में बढ़ोतरी की जाएगी।

August 26, 2026
August 26, 2026

 

August 26, 2026

समाजवादी पार्टी की घोषणा पर बीजेपी की प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी की महिलाओं के लिए 40 हजार वाले ऐलान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इस घोषणा को हवा हवाई करार दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार होता था।

उन्होंने कहा कि सपा की लाल टोपी मतलब खतरे का निशान यानी देख सपाई बिटिया घबराई। राकेश त्रिपाठी ने हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, वही पार्टी है जिसका सिद्धांत है- लड़के हैं लड़कों से गलतियां हो जाती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में मनचलों से डर कर बच्चियों को स्कूल ड्रॉप आउट करना पड़ता था।
 

ये भी पढ़ें: CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- अगले 6 महीने में 100000 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, बाटेंगे नियुक्ति पत्र

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 26 August 2026 at 15:35 IST