Aligarh Accident: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और मिनी ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग; जिंदा जलने से 4 लोगों की मौत

अलीगढ़ में नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और मिनी ट्रक के बीच टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगी गई। हादस में जिंदा जलने से 4 लोगों की मौत

Follow :  
×

Share


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोपी ओवरब्रिज पर कार और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे और एक महिला समेत चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना अकराबाद क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कार अलीगढ़ से कानपुर की ओर जा रही थी। नेशनल हाईवे पर सुबह लगभग 5:45 बजे कार की टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद वाहनों में आग तेजी से फैल गई। कार सवार चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

कार और मिनी ट्रक के बीच टक्कर

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण एसपी अमृत जैन मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गोपी पुल पर दो गाड़ियों में टक्कर हो गई है और दोनों गाड़ियों में आग लग गई है। पुलिस, दमकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को गाड़ियों से निकाला गया। आग पर काबू पा लिया गया। घटना में चार लोगों की जान चली गई है। 

चालक की गलती से हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण कार चालक को नींद आना या गाड़ी से संतुलन बिगड़ जाना हो सकता है। घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर आसपास के थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: गद्दार, ढोंगी और मतलबी...रोहित गोदारा ने लॉरेंस बिश्नोई का खोल दिया राज!
 


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 September 2025 at 09:00 IST