Sambhal: बुजुर्ग महिला के पति को भेजा शराब लेने, फिर ईंट भट्ठे के मालिक ने साथियों के साथ किया गैंगरेप, पति लौटा तो खून से लथपथ मिली पत्नी
संभल के चंदौसी क्षेत्र में ईंट भट्टे पर चौकीदारी करने वाली बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां भट्टा मालिक समेत दिन लोगों ने घिनौनी घटना को अंजाम दिया।
- भारत
- 2 min read
60 Year Old Women Gangrape in Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ईंट भट्टे पर चौकीदारी करने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला से कथिततौर पर गैंगरेप हुआ। आरोप है कि भट्टा मालिक सहित तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बदायूं जिले के रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति संभल के ईंट भट्टे पर चौकीदारी का काम कर रहे थे। पीड़िता के पति के अनुसार, भट्टा मालिक विकास अपने दो अन्य साथियों के साथ गाड़ी में आया। उसने पति को शराब लाने के बहाने वहां से भेज दिया। उसके जाने के बाद तीनों ने कथिततौर पर महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।
पत्नी को खून से लथपथ देख पति के उड़े होश
वारदात से अनजान पति जब शराब लेकर वापस लौटा तो पत्नी की हालत देख छिन्न-भिन्न रह गया। उसने अपनी पत्नी को खून से लथपथ देखा। पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी धमकाया। आरोप है कि भट्टा मालिक और उसके साथियों ने चुप रहने की धमकी दी।
आधी रात इलाज के लिए लेकर लेकर दौड़ा
इस घटना से टूटा पति किसी तरह खून से सनी पत्नी को आधी रात में ही चंदौसी कोतवाली लेकर भागा। उसने पुलिस को भी घटना के बारे में सूचित किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बुधवार सुबह उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
पति ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
बुजुर्ग महिला के 65 साल के पति ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आरोपियों को दबोचने के लिए दो पुलिस टीमें गठित
मामले पर ASP कुलदीप सिंह ने कहा, 'कल (19 मई) रात में सूचना मिली थी कि भट्टे पर एक महिला काम करती है उसके साथ कुछ अपराध किया गया है। अपराध सूचना के आधार पर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है और अपराध पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 May 2026 at 22:08 IST