BIG BREAKING: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश एनकाउंटर में ढेर; CM योगी ने दिया था एक्शन का आश्वासन

अब इस मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी STF ने दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने के मामले में गाजियाबाद में एनकाउंटर किया है। इसमें रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के दोनों बदमाश ढेर हो गए हैं।

Follow :  
×

Share


UP Police Encounter | Image: Republic

UP Police Encounter News, Firing at actress Disha Patani's house in Bareilly: बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग हुई थी। दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, इस घटना की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली थी। अब इस मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 

मिली जानकारी के अनुसार,  यूपी STF ने दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने के मामले में गाजियाबाद में एनकाउंटर किया है। इसमें रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के दोनों बदमाश ढेर हो गए हैं। एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों/शूटर के नाम अरुण और रविंद्र है। वहीं, इस मुठभेड़ में एसआई रोहित के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि हेड कांस्टेबल कैलाश के दाएं हाथ की बाइसेप्स में चोट आई। यूपी एसटीएफ के दो हेड कांस्टेबल अंकुर और जय भी घायल हुए हैं।

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में एनकाउंटर

 मिली जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ ने दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग केस में बड़ा एक्शन लिया है। STF ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के दो सदस्यों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये वही बदमाश थे, जिन्होंने बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी।

STF नोएडा यूनिट, दिल्ली की CI यूनिट से बदमाशों की मुठभेड़ हुई थी। पुलिस टीम ने बदमाशों के पास से पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए हैं। 

 

आपकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। - सीएम योगी

दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग मामले में प्रदेश के सीएम योगी ने उनके पिता जगदीश पाटनी को सुरक्षा का आश्वासन दिया था।

बीते दिनों दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने रिपब्लिक भारत को बताया था कि मेरे पास मुख्यमंत्री योगी जी का फोन आया था। उन्होंने पूरी वारदात की जानकारी ली और मेरे परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने विशेष रूप से कहा कि पूरा प्रदेश आपके साथ है। आपकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

 

FIR में हुए थे चौंकाने वाले खुलासे

FIR में जगदीश पाटनी ने चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने FIR में बताया था कि 12 सितंबर को उनका पालतू कुत्ता अचानक भौंकने लगा, जिससे उनकी नींद खुली। बालकनी में जाकर देखा तो दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिए। जब उन्होंने एक शूटर से उसका नाम पूछा, तो दूसरे ने कहा, "इसे मार दो।" इसके बाद बिना हेलमेट वाले शूटर ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। हमलावरों ने कुल 8-10 राउंड फायरिंग की।


गोलीबारी से घबराए दिशा के पिता ने फौरन खुद को बचाने की कोशिश की और बालकनी के एक पिलर के पीछे फर्श पर लेट गए। इस सूझबूझ से उनकी जान बच गई। दिशा के घर फायरिंग की घटना 2 दिनों में 2 बार हो गई, जिससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। पहली घटना 11 सितंबर की सुबह करीब 4:33 बजे और दूसरी घटना 12 सितंबर सुबह 3:30 बजे हुई।

रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी

रोहित गोदारा और गोल्डी बरार के नाम की फेसबुक आईडी पर पोस्ट करके इस घटना की जिम्मेदारी ली गई थी। इस फेसबुक पोस्ट में लिखा गया था - मैं वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण (डेलाणा)। भाईयों आज ये जो खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के घर पर (विला नम्बर40, सिविल लाइन्स बरेली, यू.पी.) में फायरिंग हुई है, ये हमने करवाई है। इसने हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नही छोड़ेंगे।

इस फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा गया है - ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नहीं है बल्कि जितने भी फिल्म जगत के कलाकार और उनसे जुड़े लोग हैं, उन सभी के लिए है। जिस किसी ने भी हमारे धर्म और संतों सम्बन्धी ऐसी कोई भविष्य में अपमानजनक हरकत की तो तैयार रहना उसके परिणाम भुगतने के लिए। हमें हमारे धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक हैं, उनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य हैं।
 

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 17 September 2025 at 19:58 IST