Lucknow: ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी; यात्रियों को बोगी से निकाला गया बाहर

ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। RPF, GRP, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता की टीमें पहुंची और सघन जांच शुरू किया गया।

 
Follow :

लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर RPF, GRP, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता की टीमें पहुंची और सघन जांच शुरू किया। यात्रियों के सामान की जांच की गई, ट्रेन डिब्बों से यात्रियों को नीचे उतारकर गहन जांच की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। ट्रेन कानपुर की तरफ से लखनऊ आ रही थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और ट्रेन को ऐशबाग स्टेशन पर ही रोक लिया गया। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और पुलिस ने ट्रेन की एक घण्टे की गहन चेकिंग की। 

ट्रेन में बम की खबर निकली अफवाह 

काफी देर तक जांच के बाद जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने सूचना को फर्जी बताया। सभी यात्रियों को ट्रेन में बिठाकर ट्रेन रवाना कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि लोगों में डर फैलाने के लिए बम की सूचना फैलाई गई जो कि अफवाह थी। 

स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

बम की अफवाह के बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई है। रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मोजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि सूचना की सत्यता की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Video: फर्जी IPS का भंडाफोड़, लखनऊ पुलिस को बोला- 'सैल्यूट मारो'

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 June 2026 at 12:18 IST