Saurabh Rajput Murder Case: जेल में मुस्कान-साहिल बेचैन, छोड़ा खाना, रातभर जागे... नीले ड्रम हत्याकांड में सजा का आज होगा ऐलान

आज, 14 अक्टूबर को मेरठ की अदालत मुस्कान और साहिल की सजा का ऐलान करेगी। इस बीच, दोनों आरोपी फांसी की सजा से पहले सहमे हुए हैं।

 
Follow :
saurabh rajput murder case | Image: X

Meerut Blue Drum Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में आज (14 अक्टूबर) का दिन बेहद ही अहम है। मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला को सजा सुनाई जाएगी। कोर्ट दोनों की सजा का ऐलान करेगा। मृतक का परिवार उन्हें फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है। वहीं, सजा के ऐलान से पहले मुस्कान और साहिल की रातों की नींद उड़ गई है। बताया जा रहा है कि दोनों रातभर सो नहीं पाए।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि 30 तारीख को दोषी करार होने के बाद मुस्कान और साहिल की चिंताएं बढ़ गई हैं। दोनों परेशान हैं, खाना भी कम हुआ था, क्योंकि आज फैसला आना है तो कल से उन्होंने खाना काफी कम कर दिया है। उनकी काउंसलिंग की गई तब उन्होंने खाना खाया, रात में सोए भी नहीं हैं। उनके स्वास्थ्य की  मॉनिटरिंग भी डॉक्टरों द्वारा करने के आदेश दिए गए हैं।

बेटी से मिलना चाहती है मुस्कान

मुस्कान की बड़ी बेटी से मिलने की मांग पर जेल अधीक्षक वीरेश राज ने कहा कि उसे बता दिया गया है कि अगर वह चाहे तो अपने परिवार या बेटी को पत्र लिख सकती है, या बेटी को अपने परिवार के पास ला सकती है। जेल मैनुअल में यह प्रावधान है। तो उसने कहा है कि वह पत्र लिखना चाहती है, जिसकी अनुमति उसे दे दी गई है। वह पत्र लिख सकती है।

गौरतलब है कि मामले में बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने 30 सितंबर को मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। आज इस मामले पर आने वाले फैसले पर पूरे देश की निगाहें टिकी है। वहीं, मृतक का परिवार ये उम्मीद लगाए बैठा है कि सौरभ के हत्यारों को फांसी होगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

सौरभ के भाई राहुल ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर सौरभ के भाई राहुल राजपूत ने कहा कि हमारी तो शुरू से एक ही उम्मीद है कि इनको कम से कम फांसी हो। इनको कम सजा होती है तो हम सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट जहां जाना होगा, हम वहां जाएंगे। जिस बेरहमी से इन्होंने मेरे भाई को मारा है, इन्हें भी उतनी ही कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

मुस्कान की बेटी से मिलने की मांग पर उन्होंने कहा कि ये फालतू नाटक है, ये किसी ने सलाह दी है कि तुम अब इस टाइप का खेल खेलो। 1.5 साल से बीच में इन्होंने कभी ये तो बोला नहीं कि मेरे को बेटी से मिलना है, मां-बाप से मिलना है, किससे मिलना है, अभी तक तो बोला नहीं। अब ये दोषी साबित हो गए तो अब एकदम ही शुरू हो गया कि अब मुझे बेटी से मिलना है।

राहुल ने आगे कहा कि ये सब जो है सलाह मिलती रहती है। जैसे बीच में इन्हें सलाह दी थी कि तुम पूजा पाठ कर लो, ये कर लो, वो कर लो, सुंदरकांड कर लो, अब ये कर लो, वही जो सलाह मिलती रहती है वैसे-वैसे करते रहते हैं वो।

मुस्कान ने BF संग मिलकर की थी पति की हत्या

बता दें कि मुस्कान ने 3 मार्च 2025 को बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत का कत्ल कर दिया था। बेरहमी से पति को मारने के बाद मुस्कान-साहिल ने उसके शव को नीले ड्रम में सीमेंट में छिपा दिया था। इस मामले में पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

यह भी पढ़ें: CJP को कोर्ट से बड़ा झटका, जन्मदिन पर तिहाड़ पहुंचे आशुतोष रांका, सौरव दास भी 5 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेजे गए

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 October 2026 at 12:37 IST