अपडेटेड 8 February 2025 at 15:43 IST

BIG BREAKING: BJP ने सपा से लिया अयोध्या हार का बदला, मिल्कीपुर में अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत को दी करारी मात

Milkipur: मिल्कीपुर उपचुनाव में BJP ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभान पासवान ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को हरा दिया है।

Follow :  
×

Share


BJP took revenge of Ayodhya defeat from SP | Image: PTI

Milkipur by-election: मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभान पासवान ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 61 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया है। मिल्कीपुर की सीट बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए साख की लड़ाई बन गई थी। अयोध्या से जीतने के बाद सपा के हौसले बुलंद थे तो वहीं बीजेपी के लिए अयोध्या की हार का बदला लेने का मौका। बीजेपी ने इसे बखूबी भुनाया और मिल्की पुर में बड़ी जीत दर्ज की।

मिल्कीपुर में सुबह से ही बीजेपी के चंद्रभान पासवान बढ़त बनाए हुए थे, समय के साथ ये लीड और बढ़ती चली गई। समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद दूसरे नंबर पर तो आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार तीसरे नंबर पर रहे हैं।


मिल्कीपुर उपचुनाव ( Milkipur Bypoll) में बीजेपी ने जीती प्रतिष्ठा की लड़ाई

मिल्कीपुर उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका था। इस उपचुनाव के लिए बीजेपी अयोध्या में लोकसभा चुनाव के समय मिली हार का बदला लेना चाहती थी, जबकि समाजवादी पार्टी के लिए ये सीट महत्वपूर्ण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद ने यहां से पार्टी को जीत दिलाई थी। अब बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। बीजेपी समर्थक इसे अयोध्या की हार बदला बता रहे हैं।

मिल्कीपुर में उपचुनाव क्यों हुआ? ( Milkipur By Election)

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच लड़ाई रही है। यहां समाजवादी पार्टी से अवधेश प्रसाद ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी। हालांकि 2024 में अयोध्या से सांसद चुने जाने के बाद अवधेश प्रसाद ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे ये सीट खाली हुई।

इसे भी पढ़ें: दिल्‍ली रिजल्‍ट की सबसे बड़ी खबर, नई दिल्ली सीट से केजरीवाल की हार

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 15:05 IST