'परिवार की दरी बिछाने आइए', पंकज चौधरी ने गढ़ी सपा के PDA की नई परिभाषा, कहा- पार्टी अध्यक्ष से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी तक...

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले पर निशाना साधा है। साथ ही सपा पर समाजवाद के नाम पर 'परिवारवाद प्राइवेट लिमिटेड' चलाने का आरोप लगाया है।

 
Follow :
BJP UP Chief Pankaj Chaudhary, SP Chief Akhilesh Yadav | Image: ANI

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी को 'परिवारवाद प्राइवेट लिमिटेड' करार देते हुए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले की नई परिभाषा भी गढ़ी।

पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी और उसके PDA नारे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा पर समाजवाद के नाम पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए PDA की अपने शब्दों में नई परिभाषा गढ़ी और लिखा, 'P- परिवार की, D- दरी बिछाने, A- आइए!'

पंकज चौधरी ने लगाए परिवारवाद के आरोप

उनके मुताबिक, मसीहा की तख्ती गले में लटकाए घूम रहे लोग समाजवाद की आड़ में 'परिवारवाद प्राइवेट लिमिटेड' चला रहे हैं। अपने इस बयान में पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि सपा में पार्टी अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी तक परिवार के लिए आजीवन आरक्षित है।

November 15, 2026

सपा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर तंज

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में सांसद पद पर परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता मिलती है। विधायक पद पर परिवार के लिए विशेष कोटा है और विधान परिषद भी परिवार के लिए एक अतिरिक्त व्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संगठन के बड़े पद और राजनीतिक विरासत भी पूरी तरह से परिवार के अंदर ही सीमित हैं, जबकि पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल नारे लगाने, दरी बिछाने और परिवार की पालकी उठाने तक ही रह गई है।

बता दें कि यूपी की राजनीति में परिवारवाद का मुद्दा हमेशा से भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव का केंद्र रहा है। पंकज चौधरी ने अपनी इस पोस्ट के ज़रिए पार्टी के शीर्ष पदों, चुनावी दावेदारी और संगठन में परिवार के दबदबे को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश यादव वहां जा रहे, जहां हमने 400 साल तक नमाज पढ़ी', सपा प्रमुख के अयोध्या दौरे पर भड़के ओवैसी
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 November 2026 at 11:57 IST