'वोटों का बुलडोजर उन्हें हरा देगा, खत्म कर देगा', अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, भाजपा बोली- ये उनकी अंतिम यात्रा है क्योंकि...
Akhilesh Yadav: PDA रथ यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा 'हम न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे, बल्कि उन्हें उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से मिटा देंगे।'
- भारत
- 4 min read
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra: गुरुवार (24 सितंबर) को समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने रायबरेली में अपनी PDA रथ यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि "वोटों का बुलडोजर" पार्टी को हरा देगा और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश से इसका "पूरी तरह से सफाया" हो जाएगा। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है। यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा 'मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी की यह अंतिम यात्रा है क्योंकि इसके बाद PDA ही इनके पास रह गया है।
'वोटों का बुलडोजर उन्हें हरा देगा, खत्म कर देगा'-अखिलेश यादव
PDA रथ यात्रा के दौरान सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा 'हम न सिर्फ़ भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे, बल्कि उन्हें उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से मिटा देंगे। जो जनता का समर्थन दिख रहा है, लोग खुद उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को मिटाने का काम करेंगे।
जो लोग बुलडोजर के डर से, भेदभाव से प्रेरित होकर, अपने विरोधियों के खिलाफ गैर-कानूनी तरीके से बुलडोज़र चलाकर, धार्मिक और राजनीतिक तोड़-फोड़ कर रहे हैं। "इस बार, 'वोटों का बुलडोजर' उन्हें हरा देगा, उनका सफाया तय है।
'ये उनकी अंतिम यात्रा है क्योंकि...', मोहसिन रजा
अखिलेश के बयान पर बीजेपी की तरफ से पलटवार करते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने कहा 'यात्रा को रथ का नाम दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा रथ का विरोध किया है। प्रभु श्री राम के कारसेवकों की हत्या पर इन्होंने पार्टी बनाई है।
आज ये किस मुंह से रथ यात्रा निकाल रहे हैं। बस यात्रा हो सकती है। बस पर हमने देखा है कि अंतिम यात्राएं निकलती हैं। मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी की यह अंतिम यात्रा है क्योंकि इसके बाद PDA ही इनके पास रह गया है... 2027 के बाद ये सब दल किसी PDA पार्टी की स्थापना करेंगे।"
अखिलेश जी PDA पर ही कंफ्यूज हैं कि पीडीए है क्या?-दयाशंकर सिंह
यूपी कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव की यात्रा का तीखा हमला करते हुए कहा 'अभी तक अखिलेश जी पीडीए पर ही कंफ्यूज हैं कि पीडीए है क्या? कभी पीडीए को पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक बोलते हैं, कभी पीडीए को पंडित बोलते हैं, पीडीए को कभी आधी आबादी बोलते हैं, तो यह पीडीए है क्या? पहले तो वह खुद स्पष्ट नहीं है। यह उनका एक जुमला है, यह जुमला है कोई पीडीए नहीं है और ना उनकी समाजवादी पार्टी की सोच पीडीए है, समाजवादी पार्टी की सोच तो परिवारवादी है।'
वो 2017 से पहले के दौर में लौट रहे हैं-अखिलेश
वहीं, अखिलेश यादव ने रैली के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा '"महंगाई, बेरोजगारी, इन्वेस्टमेंट की कमी और किसानों की इनकम डबल न कर पाने जैसे मुद्दों का सामना करते हुए, वे अब 2017 से पहले के दौर में लौट रहे हैं—2022 और 2027 को देख रहे हैं। उन्हें सत्ता में अपने दस साल का हिसाब देना है। वे घबरा गए हैं।
जब BJP के पास कोई जवाब नहीं होता, तो वे अपनी नेगेटिव पॉलिटिक्स करने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन को आगे कर देते हैं। वे अन्याय करने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उनका 'न्याय' का तरीका लोगों की जांच के सामने टिक नहीं पाता।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 24 September 2026 at 23:23 IST