अपडेटेड 14 April 2024 at 16:04 IST

BJP सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के घर पसरा मातम, भाई कुंवर विक्रम सिंह की हार्ट अटैक से मौत

Gonda news : कुंवर विक्रम सिंह विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। विक्रम सिंह ने गौरा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। इस आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Follow :  
×

Share


कुंवर विक्रम सिंह की हार्ट अटैक से मौत | Image: Republic

Kunwar Vikram Singh dies : गोंडा जिले के मनकापुर राजघराने और बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के घर दुखों का पहाड़ टूटा है। कीर्तिवर्धन सिंह के चचेरे भाई कुंवर विक्रम सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी सांसद के घर मातम पसर गया है। बीजेपी ने गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है।

कुंवर विक्रम सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। विक्रम सिंह ने 2017 में गौरा विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। पिछले नगर पंचायत चुनाव में कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कुंवर विक्रम सिंह के साथ मनकापुर नगर पंचायत से बीजेपी प्रत्याशी को जिताया था। कुंवर विक्रम सिंह अगला चुनाव लड़ने के भी योजना बना रहे थे, लेकिन होनी को यह मंजूर नहीं था।

घर में मचा कोहराम

इस आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कुंवर विक्रम सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए गोंडा के मंगल भवन मनकापुर में रखा गया है। अंतिम दर्शनों के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए हैं। विक्रम सिंह, BJP सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह के छोटे भाई विनय सिंह के बड़े बेटे थे।

वही, गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने इसे अपने और परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि हम लोग चुनाव की तैयारी कर रहे थे और इसी दौरान मेरे चचरे भाई की मौत से अब हम लोग बुरी तरह टूट गए हैं। मेरा चचेरा भाई कुंवर विक्रम सिंह मेरा सहारा था, जो अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि वह अपने घरों पर ही रहे और धारा 144 का उल्लंघन न करें।

ये भी पढ़ें: इजरायल पर ईरान के हमले को लेकर PM मोदी बोले- भारत के लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 April 2024 at 15:41 IST