बदायूं हत्याकांड का दूसरा 'जल्लाद' गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बरेली से जावेद को दबोचा

बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक जावेद की लोकेशन बरेली में मिली थी।

 
Follow :
Badaun Double murder case Rs 25000 Reward secon accused javed arrested | Image: PTI

Badaun Murder Case: बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद (Javed) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक जावेद की लोकेशन बरेली में मिली थी जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी और दबोच लिया। जावेद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। जानकारी के मुताबिक जावेद को बरेली रेलवे स्‍टेशन के पास स्‍थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वो सरेंडर करने की फिराक में था। इस दौरान जावेद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो खुद को बेकसूर बता रहा है।

वीडियो में जावेद ने खुद को बताया बेकसूर

वीडियो में जावेद कह रहा है कि जिस घर में मर्डर हुआ उसे घर से उनके अच्‍छे संबंध थे। उसे इस बात का बिल्‍कुल भी अंदेशा नहीं था कि उसका बड़ा भाई साजिद ऐसा कुछ करेगा। जावेद ये भी बताया कि घटना के बाद वो दिल्‍ली भाग गया फिर बरेली सरेंडर करने के लिए आया है।

जान लीजिए घटनाक्रम

बीते मंगलवार की शाम को करीब साढ़े सात बजे के आसपास जावेद और साजिद पैसे मांगने के लिए विनोद के घर पहुंचे। घर के ही दूसरे मंजिल पर विनोद की पत्नी पार्लर चलाती है। इस दौरान विनोद की पत्नी चाय बनाने के लिए घर के अंदर चली गई। जबकि साजिद छत पर पार्लर के अंदर चला गया और जावेद घर के बाहर ही खड़ा रहा।

इस दौरान जब विनोद का बड़ा बेटा पानी लेकर छत पर पहुंचा तो साजिद ने उसको मौत के घाट उतार दिया। वहीं कुछ देर बाद जब विनोद का सबसे छोटा बेटा चाय लेकर पहुंचा तो साजिद ने उसको भी मार डाला। वहीं जब विनोद का मझला बेटा ऊपर पहुंचा तो साजिद ने उसे भी मारने की कोशिश की थी। हालांकि वह जैसे-तैसे बच गया।

इसे भी पढ़ें- Badaun: बच्चों का गर्दन काटा, शरीर पर किए 23 हमले, साजिद की हैवानियत बंया करती पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 11:33 IST