अपडेटेड 8 January 2024 at 14:12 IST
30 सालों से श्रीराम की राह देख रही सरस्वती देवी...22 जनवरी को 'सीताराम' बोलकर तोड़ेंगी मौन व्रत
Ayodhya: 85 साल की सरस्वती देवी रामलला के मंदिर में विराजने को लेकर कठिन प्रण ठान ली थी। उनका प्रण था कि जब तक रामलला मंदिर में विराजमान नही होते वह मौन रहेंगी।
Ayodhya Ram Mandir: धनबाद (Dhanbad) के करमाटांड़ की रहने वाली सरस्वती देवी ने 30 साल पहले जो व्रत उठाया वो अब पूरा होने हो रहा है। 30 साल पहले अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने के बाद सरस्वती देवी ने मौन व्रत धारण कर लिया था। उनका प्रण राम मंदिर को लेकर था जोकि इस साल 22 जनवरी को पूरा हो रहा है। उनके मौन व्रत की चर्चा आज पूरे देश में है। लोग उनके बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं। वहीं अब तीस सालों तक मौन रहने वाली सरस्वती देवी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर में अपना मौन व्रत तोड़ेंगी।
अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) 22 जनवरी को होने वाली है। इसको लेकर पूरी दुनिया में राम भक्त उत्सव की तैयारी में हैं। खासकर भारत में यह दिन ऐतिहासिक होने वाला है। इसकी तैयारी जोरों से हो की जा रही हैं। वहीं अयोध्या में इस दिन सरस्वती देवी भी मौजूद रहेंगी। जहां एक तरफ अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान रामलला विराजमान होंगे तो वहीं इसके साथ ही सरस्वती देवी (Saraswati Devi) अपना तीस सालों का व्रत तोड़ेंगी।
85 साल की सरस्वती देवी रामलला (Ramlala) के मंदिर में विराजने को लेकर कठिन प्रण ठान ली थी। उनका प्रण था कि जब तक रामलला मंदिर में विराजमान नही होते वह मौन रहेंगी। लगभग 30 साल से सरस्वती देवी मौन धारण की हुई है। कलियुग में सरस्वती देवी की राम भक्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। सरस्वती देवी घर से अधिक तीर्थ स्थलों में रहती हैं। उन्होंने राम की भक्ति में अपना जीवन बिता दिया। भगवान राम (Lord Ram) की याद में सरस्वती देवी मौन रखते हुए उन्हें याद करती रहती हैं। मौन व्रत के दौरान अगर उन्हें अपने परिवार के लोगों को कुछ कहना होता है तो वो लिखकर सभी को अपनी बात बताती हैं।
सरस्वती देवी के छोटे पुत्र हरिराम अग्रवाल ने बताया कि विवादित ढांचा गिरने के बाद उनकी मां मौन धारण कर ली थी। उनका प्रण है कि मौन व्रत के बाद वो पहला शब्द सीताराम सीताराम बोलेंगी। उन्हें अयोध्या से आमंत्रण आया है और वो 8 जनवरी को वहां के लिए निकलेंगी।
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 8 January 2024 at 14:08 IST