Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, लवकुश मिश्रा गिरफ्तार; घर में गोबर के ढेर से बरामद हुआ 10 लाख कैश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लवकुश मिश्रा नाम के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है, तलाशी के दौरान उसके घर से 10 लाख रुपये बरामद हुए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गोबर के ढेर में पैसे छिपाए थे, SIT ने कैसे ये एक्शन लिया? पढ़ें पूरी खबर 

 
Follow :
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, कर्मचारी लवकुश मिश्रा गिरफ्तार | Image: Republic

Ram Mandir Donation Cash Recovery: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे का पैसा चोरी होने पर कई दिनों से हलचल मची है। इसी बीच मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा को SIT ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, उनके घर से करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद हुआ है।   

चढ़ावा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार लवकुश मिश्रा रुदौली के मानपुर ठकुरन फगौली गांव का रहने वाला है। SIT जब छापेमारी करने आरोपी के घर पहुंची तो गोबर के नीचे कैश दबा मिला। बताया जा रहा है कि विशेष जांच दल (SIT) के कुछ सदस्य पुलिस वर्दी और कुछ सिविल ड्रेस में थे।

SIT ने लवकुश मिश्रा को कैसे पकड़ा?

आरोपी लवकुश की नौकरी उसके ससुर रवि मिश्रा ने राम मंदिर में 18-20 हजार रुपये में लगवाई थी, लवकुश का साला अनुकल्प पहले से ही मंदिर में काम करता था। लवकुश की तरफ शक तब गया जब पता चला कि हाल ही में लवकुश ने अयोध्या में 40 लाख रुपये का प्लॉट खरीदा है, जहां उसका घर में बन रहा है। ऐसे में शक हुआ कि इतनी कम सैलरी में इतनी बड़ी संपत्ति कैसे बनाई जा रही है। इसी को लेकर SIT लवकुश से पूछताछ कर रही हैं।

परिवार ने लवकुश को बताया निर्दोष

लवकुश के पिता बच्चूलाल मिश्रा ने मामले को लेकर कहा कि उनका बेटा निर्दोष है। उन्होंने दावा किया कि घर पर पैसा जीन गिरवी रखकर बनाया गया है। पिता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि, मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग आए और घर की तलाशी ली। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले को पहले उठाया था। आरोप है कि मंदिर के चढ़ावे में करीब 7 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है। जिसके बाद मामला बढ़ता गया और मुख्यमंत्री योगी ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित की, जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट देगी।

फिलहाल SIT लवकुश से गहन पूछताछ कर रही है, जिसके बाद बड़े खुलासे की उम्मीद है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की मौजूदगी में आरोपी के घर छापेमारी हुई थी। ये मामला राम मंदिर की पवित्रता और पारदर्शिता को लेकर संवेदनशील है।  

यह भी पढ़ें: NTA की घनघोर लापरवाही! सेंटर अलॉट कर दिया अबूधाबी, टेंशन में छात्र

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 June 2026 at 12:24 IST