'जब मंदिर में चंदा चोरी हो रहा था, उसी समय चंपत राय और अनिल मिश्रा...', चढ़ावा चोरी के आरोप में 8 गिरफ्तारी पर बोले अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे और अयोध्या राम मंदिर दान में कथित हेराफेरी के मामले में FIR दर्ज होने पर, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है।

 
Follow :
चढ़ावा चोरी के आरोप में 8 लोगों की गिरफ्तारी पर बोले अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद | Image: ANI

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और धांधली के मामले में विशेष जांच दल(SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के अगले ही दिन 26 जून, शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। चंपत राय के अलावा अनिल मिश्रा ने भी ट्रस्‍ट से इस्तीफा दे दिया है। अब पूरे घटनाक्रम पर अयोध्या से सपा सांंसद अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया आई है।

चंपत राय के इस्तीफे की चर्चा गुरुवार से ही शुरू हो गई थी। दरअसल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दायरे को विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बढ़ाए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि जो भी दोषी हों उन पर कार्रवाई होने चाहिए। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम आ रहे हैं को उनके खिलाफ भी जांच होंने चाहिए। जांच में सब साफ हो जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को दोनों की इस्तीफे की खबर आ  गई।

चंपत राय के इस्तीफे पर क्या बोले अवधेश प्रसाद?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे और अयोध्या राम मंदिर दान में कथित हेराफेरी के मामले में FIR दर्ज होने पर, अयोध्या के सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने कहा, "उन्हें जांच शुरू होते ही इस्तीफा दे देना चाहिए था, या असल में, जब घोटाला हो रहा था, तभी इस्तीफा दे देना चाहिए था। यह कोई मामूली मामला नहीं है। यह किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है; यह पूरे देश से जुड़ा मामला है।"

June 27, 2026

यह चोरी नहीं, डकैती है-अवधेश प्रसाद

उन्होंने आगे कहा,"देश भर से लोग भगवान श्री राम के मंदिर के दर्शन करने आते हैं। यह सिर्फ साधारण चोरी नहीं है; इसे डकैती कहा जा रहा है। हमारी पार्टी और हमारे नेता अखिलेश यादव, जिन्होंने इस मुद्दे को उजागर किया, ने इस बड़े घोटाले की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है, जिसमें न्यायिक जांच की मांग भी शामिल है। सुप्रीम कोर्ट को खुद इसका संज्ञान लेना चाहिए और एक टीम गठित करनी चाहिए। "

 न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी

बता दें कि शुक्रवार, 26 जून को गिरफ्तार 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कई घंटों तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 29 जून तक यानि 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि गुरुवार को ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों के ऊपर FIR दर्ज की गई थी है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को भेजा जेल, कोर्टे में पेशी के बाद 3 दिन की न्याचिक हिरासत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 June 2026 at 10:10 IST