अपडेटेड 31 July 2024 at 22:28 IST
एक दिन पहले CM योगी ने सपा को याद दिलाया था बयान- 'लड़के हैं गलती...', अब गैंगरेप में फंसा मोइद खान
सपा ने विधानसभा में महिला अपराध पर सरकार को घेरने की कोशिश की थी। जवाब में CM ने मुलायम सिंह के 'लड़के हैं, गलतियां हो जाती हैं' वाले बयान से पलटवार किया था।
Ayodhya Minor Girl Gangrape: अयोध्या में 12 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का महापाप हुआ है और इसका आरोप सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान पर लगा है। मोइद खान ने एक नाबालिग को जिंदगी भर ना भरने वाला गम दे दिया। वो गम, जिसे वो अपनी आखिरी सांस तक भी भुला नहीं पाएगी। मोइद खान उसी पार्टी का नेता है जिसके संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने रेप पर कहा था- 'लड़के हैं, गलतियां हो जाती हैं।'
नाबालिग इस वारदात के बारे में बाहर किसी को ना बता दे, इसलिए आरोपियों ने उसे धमकाया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डरी सहमी नाबालिग घर लौट आई। जिस समाजवादी पार्टी के नेताओं का मुंह अब अपने नेता की करतूत पर खोला नहीं खुल रहा, वो ही पार्टी कल विधानसभा में महिला अपराध के मुद्दों पर योगी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही थी। सीएम योगी ने जवाब में कहा था-
'यह उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते है, जो कहते थे लड़के हैं गलती कर देते हैं। ये क्या महिला सुरक्षा की बात करेंगे?'
गायत्री प्रसाद प्रजापति गैंगरेप का दोषी
ये पहली बार नहीं है जब किसी सपा नेता पर रेप का आरोप लगा है। इससे पहले 2016 में चित्रकूट की महिला ने सपा नेता गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप का आरोप लगा था। गायत्री प्रसाद प्रजापति अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री थे। महिला ने 2014 से जुलाई 2016 तक खनन के पट्टे दिलाने का झांसा देकर शोषण का आरोप लगा था। पीड़ित की नाबालिग बेटी का भी यौन शोषण किया गया था। सपा सरकार में गायत्री रसूखदार और प्रभावशाली राजनेता थे। पुलिस-प्रशासन ने गायत्री के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की थी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज हुई थी।
गायत्री को बचाने के लिए पीड़ित पर काफी दबाव बनाया गया था, बड़ी रकम और प्लॉट देने का ऑफर दिया गया था। इस मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति और उसके 2 साथियों को दोषी पाया गया था। कोर्ट ने गायत्री प्रजापति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अब सपा मोइद खान को बचाने के लिए जोर लगा रही है। समाजवादी पार्टी ने चुप्पी साध ली है और अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद कहते हैं कि उन्हें मामले की जानकारी ही नहीं है।
आरोपी सपा नेता गिरफ्तार
इस वारदात की गूंज अयोध्या से निकलकर दिल्ली तक पहुंच चुकी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाजवादी पार्टी की चुप्पी पर तंज कसते हुए लिखा- 'एक तो आरोपी समाजवादी पार्टी से है और दूसरा उनके प्रिय समुदाय से है, इसलिए अब सब के मुंह में दही जम जाएगी।' इस मामले में पुलिस ने आरोपी सपा नेता मोइद खान और राजू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर गैंगरेप और पॉक्सो की धारा लगाई गई हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 31 July 2024 at 22:28 IST