BREAKING: राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने पद से दिया इस्‍तीफा; चंदा चोरी मामले की जांच के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

 
Follow :
राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने पद से दिया इस्‍तीफा; चंदा चोरी मामले की जांच के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर . . | Image: X

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। चंपत राय के अलावा अनिल मिश्रा ने भी ट्रस्‍ट से इस्तीफा दे दिया है। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में कठोर संस्तुति के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। एसआईटी की सिफारिश पर मामले में पहली एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है. इस्तीफों को जांच में हुई कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि बृहस्पतिवार से ही चंपत राय के इस्तीफे की चर्चा थी। वहीं, कल रात चढ़ावा चोरी के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की तैयारी है, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

June 25, 2026

सीएम योगी दे चुके हैं पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के संकेत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही इस मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के संकेत दे चुके हैं। सरकार का कहना है कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता या जिम्मेदारी तय होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

June 26, 2026

फिलहाल इस पूरे मामले में कई सवालों के जवाब अभी आने बाकी हैं। क्या एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में और बड़े खुलासे होंगे? क्या जांच का दायरा और बढ़ेगा? और क्या ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव देखने को मिलेगा? इन सभी सवालों के जवाब आने वाले दिनों में जांच के साथ सामने आएंगे।

इसे भी पढ़ें- ‘राम भक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो, अब मैं दूध का दूध-पानी का पानी कर के रहूंगा...’, चढ़ावा चोरी मामले में FIR के बाद सीएम योगी का सबसे पहला बयान

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 13:18 IST