AUDIO: 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिए, मिलने आ जाओ ना...', छात्रा से गंदी-गंदी बातें कर रहा था लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर; सुनिए
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो क्लिप के अनुसार, प्रोफेसर पहले छात्रा से पारिवारिक हालचाल पूछते हैं और फिर बातों-बातों में उसे 'डार्लिंग' कहकर संबोधित करते हैं।
"अगर तुम कहोगी, तो मैं आ जाऊंगा डार्लिंग.... तुम सिर्फ बता देना क्या हेल्प चाहिए, तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है। फिर किस दिन मिलने आओगे, मैंने दोनों पेपर आउट कर लिये हैं आपके लिए? पूरा पेपर आउट कर दिया है, यार... तुम आ जाओ... मिलने नहीं आओगी एक बार भी...?" इस तरह का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह ऑडियो लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रफेसर डॉ. परमजीत सिंह और उनकी एक छात्रा के बीच का बताया जा रहा है।
हालांकि ऑडियो की सच्चाई को लेकर रिपब्लिक भारत दावा नहीं करता है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर पहले भी उसे परेशान कर चुका है और अब दोबारा बुलाकर उसका शोषण करना चाहता था। मामला सामने आते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आ गई है।
Audio क्लिक पर क्या क्या?
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो क्लिप के अनुसार, प्रोफेसर पहले छात्रा से पारिवारिक हालचाल पूछते हैं और फिर बातों-बातों में उसे 'डार्लिंग' कहकर संबोधित करते हैं। ऑडियो में प्रोफेसर को कहते सुना जा सकता है, "बच्चा, मम्मी ठीक हैं ना? अगर कोई भी मदद चाहिए तो टेंशन मत लो। ठीक है डार्लिंग? अगर तुम कहोगी तो मैं आ जाऊंगा। कोई वित्तीय सहायता या किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो तुम्हारे लिए सब हो जाएगा।" छात्रा की अनिच्छा के बावजूद प्रोफेसर लगातार उससे व्यक्तिगत रूप से मिलने की जिद करते सुनाई दे रहे हैं।
प्रोफेसर और छात्रा के बीच हुई बातचीत
- प्रोफेसर - बच्चा, मामा ठीक है न सब?
- छात्रा - जी, सर... सहीं हैं।
- प्रोफेसर - तो अगर कुछ भी हेल्प चाहिए, केजीएमयू में तो ज्यादा डॉक्टर जाने वाले हैं, ठीक है डार्लिंग। अगर आप कहोगी तो मैं बिल्कुल आ जाऊंगा। अगर कोई फाइनेंशियल सपोर्ट चाहिए और कोई हेल्प चाहिए, तुम्हारे लिए सबकुछ ओपन है।
- छात्रा - नहीं, सर ऐसी कोई दिक्कत नहीं है... हो जाएगा काम। इतना भी नहीं है हो जाएगा।
- प्रोफेसर - तो नहीं बता दीजिएगा, अगर कुछ होगा, ठीक है मैम। किस दिन मिलने आओगी, मैंने दोनों पेपर आउट कर लिये हैं आपके?
- छात्रा- सर, मुझे मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि अभी घर पर भी देखना है।
- प्रोफेसर- जब आपके एग्जाम होंगे कोर और इलेक्टिव वाला, तो उससे पहले बता दीजिएगा, मैंने दोनों पेपर आउट कर लिये हैं, तुम्हारे लिये।
- छात्रा- सर, वैसे मैंने पढ़ तो लिया है। सिलेबस तो मेरा पूरा हो गया है।
- प्रोफेसर- नहीं-नहीं... तुम आ जाओ, तुम्हारे लिए मैं पेपर आउट कर दूंगा यार। पूरा पेपर रखा है मेरे पास, तो आ जाओ आप।
- छात्रा- वैसे सर, मेरे सिलेबस तो कंप्लीट हो गया है और अभी सर से निकलने का माहौल नहीं है। पढ़ तो मैं ली थी इसलिए।
- प्रोफेसर- तो मिलने नहीं आओगी एक बार भी?
- छात्रा- सर, मम्मी का अभी देख लें... इस चक्कर में घर पर रुकना इंपॉर्टेंट है।
- प्रोफेसर- तो बताओ कब तक आ पाओगी एक बार?
- छात्रा- सर, घर पर थोड़ा स्टेबल हो जाए।
- प्रोफेसर- सात दिनों के अंदर?
- छात्रा- सर, अभी तो एग्जाम हैं, ये खत्म हो जाएं, फिर आते हैं।
- प्रोफेसर- एग्जाम से पहले आ जाओ, दोनों पेपर आउट कर लिये हैं तुम्हारे लिये।
- छात्रा- अच्छा, सर मैं ट्राई करती हूं. जिन दिन घर से निकल पाऊंगी, तब देखती हूं।
- प्रोफेसर- ट्राई नहीं, आना पड़ेगा आपको। तो 7 दिन के अंदर आ जाओ फिर।
दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद छात्रों और शिक्षकों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 May 2026 at 13:15 IST