अतीक अहमद के बगल में दफन होगा बेटा अबान, कसारी-मसारी कब्रिस्‍तान में खोदी गई 7 फीट की कब्र; क्‍या 'लाडले' को अंतिम बार देखने आएगी शाइस्‍ता परवीन

अबान अहमद को उसी पैतृक कब्रिस्तान कसारी-मसारी में दफनाया जाएगा, जहां अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ और बेटे असद को दफनाया गया था। कब्रिस्तान में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है।

 
Follow :
अतीक अहमद के बगल में दफन होगा बेटा अबान | Image: X/Republic

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद झांसी से प्रयागराज पहुंच चुके हैं। आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद अबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अबान अहमद को उसी पैतृक कब्रिस्तान कसारी-मसारी में दफनाया जाएगा, जहां अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ और बेटे असद को दफनाया गया था। अतीक अहमद की कब्र के बगल में ही अबान की कब्र खोदी जा रही है। क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। हटवा गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अंतिम संस्कार शाम 4 से 5 बजे के बीच होने की उम्मीद है।

जनाजे में शामिल होने के भाई ने लगाई कोर्ट में अर्जी

अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए अतीक के बड़े बेटे उमर और छोटे बेटे अली ने हाईकोर्ट में पैरोल अर्जी दाखिल की है। अर्जी पर दोपहर 12 बजे सुनवाई हो सकती है। पैरोल मंजूर होने पर ही वे भाई को अंतिम बार देखने और मिट्टी डालने पहुंच पाएंगे। बता दें कि उमर लखनऊ जेल में बंद हैं, जबकि अली अहमद झांसी जेल में ।

अली अहमद से ही मिलने जा रहा था अबान

अबान जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से ही मिलने जा रहा था, तभी उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। आबान और उसके दोस्त की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

प्रयागराज में कभी अतीक अहमद का दबदबा था। माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद की चार दशकों तक वहां तूती बोलती रही। उसकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता था। मगर कहते हैं न समय बहुत बलवान होता है। अपराध की दुनिया का शहंशाह का परिवार आज बिखर चुका है। अतिक के दुनिया छोड़कर जाने के पति पत्नी फरार है, वो पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए भागती फिर है।

क्या बेटे के जानजे में आएंगी शाइस्‍ता परवीन?

पहले पति अतीक अहमद मारा गया, फिर बड़े बेटे असद का एनकाउंटर हुआ और अब सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में शामिल होंगी या नहीं? प्रयागराज पुलिस पिछले तीन सालों से शाइस्ता को फरार बता रही है। 2023 से अब तक उनका कोई ठिकाना नहीं पता चल सका है।

शाइस्‍ता परवीन को लेकर पुलिस सर्तक

जब असद अहमद का झांसी में एनकाउंटर हुआ था, तब भी यही सवाल उठा था। जब उसे दफन किया जा रहा था तो जनाजे में उसके शामिल होने की उम्मीद जताई गई थी, मगर आधिकारिक रूप से उनकी उपस्थिति की पुष्टि नहीं हुई, हालांकि कुछ दबी जुबान में यह कहा गया था कि वे चुपके से शामिल हुई थीं, लेकिन किसी ने उन्हें पहचाना नहीं।

 अब अबान की मौत पर फिर यही सवाल उठ खड़ा हुआ है कि  क्‍या 'लाडले' को अंतिम बार देखने आएगी शाइस्‍ता परवीन? बुर्के की आड़ में उनके आने की संभावना को देखते हुए पुलिस काफी सतर्क हो गई है।

यह भी पढ़ें: कभी प्रयागराज में बोलती थी अतीक की तूती... अब एक-एक कर बिखर गया कुनबा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 August 2026 at 13:03 IST