'हिंदू सनातनी को इस्तीफा नहीं कड़ी सजा चाहिए...', चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद केजरीवाल की आई प्रतिक्रिया
Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्षी पार्टियां लगातार हमलावर हैं। इन बीच चंपत राय के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद मामला और भी अधिक गर्म हो गया है।
- भारत
- 2 min read
Ram Mandir Donation Theft: सोमवार, 6 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद खबर आई कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। यह इस्तीफा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट के बाद चल रही जांच के बीच आया। जैसे ही चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने इस्तीफा दिया वैसे ही आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान आया। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देंगे की मांग कर दी।
हिंदू सनातनी को इस्तीफा नहीं, कड़ी सजा चाहिए-केजरीवाल
सोमवार को हुई ट्रस्ट की अहम बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। केजरीवाल का कहना है कि आरोपी को इस्तीफा नहीं, बल्कि कड़ी सजा देनी चाहिए। एक्स पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने लिखा 'हिंदू सनातनी को इस्तीफ़ा नहीं, कड़ी सज़ा चाहिए।'
दोषियों को बचाने का आरोप लगाया-केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्हें आगे लिखा 'इस्तीफा लेकर उन्हें बचाने की कोशिश मत करो।' गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में कई गंभीर आरोप लगाए थे।
चंपत राय की एकमात्र गलती नहीं
बता दें कि सोमवार को हुई ट्रस्ट की अहम बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज ने पूर्व महासचिव चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि 'उनकी एकमात्र गलती अपने करीबी लोगों पर बहुत ज्यादा भरोसा करना था। इस दौरान उन्होंने चंपत राय को जीवन भर समर्पित रहने वाला भक्त बताया।' उन्होंने कहा 'मेरी नजर में, वे बेदाग हैं। वे अपराधी नहीं हैं, हालांकि उन्होंने लापरवाही की गलती जरूर की है।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 6 July 2026 at 21:58 IST