अपडेटेड 1 March 2026 at 15:04 IST

UP: अंकल गाड़ी रोको...ब्रेकर पर उछली बस तो टूटे फर्श से नीचे गिरी UKG की छात्रा, पहिए से कुचलकर मौत; चालक ने बेहोश समझ सीट पर लिटाए रखा

यूपी के अलीगढ़ में दुखद हादसा हो गया। एक स्कूल बस का फर्श बिल्‍कुल जर्जर हो चुका था। शनिवार को ब्रेकर पर बस उछली तो टूटे फर्श से UKG की छात्रा नीचे गिर गई और पिछले पहिये ने कुचल दिया।

Follow :  
×

Share


अंकल गाड़ी रोको...ब्रेकर पर उछली बस तो टूटे फर्श से नीचे गिरी UKG की छात्रा, पहिए से कुचलकर मौत; चालक ने बेहोश समझ सीट पर लिटाए रखा | Image: X

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में दुखद हादसा हो गया। एक स्कूल बस का फर्श बिल्‍कुल जर्जर हो चुका था। शनिवार को ब्रेकर पर बस उछली तो टूटे फर्श से UKG की छात्रा नीचे गिर गई और पिछले पहिये ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो ई।  बस में मौजूद भाई सहित छह बच्चे चीखने लगे। चालक ने छात्रा को बेहोश समझकर सीट पर लिटा दिया और भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने भागते बस चालक को पकड़ लिया और मारते पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक अ‍लीगढ़ के रहने वाले जनसेवा केंद्र संचालक रवि कुमार के बच्चे माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। सात वर्षीय बेटी अनन्या केजी और बेटा गोलू तीसरी कक्षा का छात्र है। दोनों भाई-बहन स्कूल की बस से आते-जाते थे। शनिवार को छुट्टी होने पर चालक चंद्रपाल बस में 50 बच्चों को लेकर रवाना हुआ।

कंडक्टर साइड की ओर सीट पर भाई के साथ बैठी थी अनन्या

अनन्या कंडक्टर साइड की ओर सीट पर भाई के साथ बैठी थी। दोपहर करीब ढाई बजे गांव नगला बंजारा के निकट ब्रेकर पर बस उछली तो अनन्या बस के टूटे फर्श के हिस्से में होकर नीचे जा गिरी और पिछले पहिये के नीचे आ गई। भाई के चीखने पर चालक ने बस रोकी। लहुलूहान अनन्या को लाकर सीट पर लिटा दिया। चालक ने रवि को फोन पर बच्ची के घायल होने की जानकारी दी। वह तत्काल मौके पर पहुंचे। बच्ची को मृत देख वह बिलख उठे। ग्रामीणों को आता देख चालक बस छोड़कर भागा तो ग्रामीणों ने दबोच लिया। बस को छर्रा-कासगंज मार्ग पर तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया।

क्या कहना है स्‍कूल का?

इस पूरे मामले में माउंट इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन का कहना है कि यह एक हादसा है। इसकी जांच कराई जा रही है। इससे ज्यादा इस पूरे मामले में हम कुछ भी नहीं कह सकत। मृतक बच्ची के परिवार के साथ हमारी संवेदना है।

इसे भी पढ़ें- Maharshtra: नागपुर में भीषण हादसा, विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में हुए धमाके में 15 लोगों की मौत; रेस्‍क्‍यू जारी
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 15:04 IST