अपडेटेड 28 January 2025 at 22:06 IST
BIG BREAKING: अलीगढ़ में अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर जमकर बवाल, कई बाइक फूंकी, 6 पुलिसकर्मी घायल; मौके पर 4 थानों की पुलिस
यूपी के अलीगढ़ में पुलिस द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर जमकर बवाल हुआ है। गुस्साए गांव वालों ने पुलिस की टीम पर हमला किया।
यूपी के अलीगढ़ में पुलिस द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर जमकर बवाल हुआ है। गुस्साए गांव वालों ने पुलिस की टीम पर हमला किया और फिर पुलिसकर्मियों की 4 बाइकें फूंक दीं। इसके अलावा पुलिस की जीप में भी तोड़फोड़ की गई। भड़की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हवाई फायरिंग भी की गई। वहीं भीड़ की तरफ से किए गए पथराव में दस से ज्यादा पुलिस कर्मी चोटिल हो गए हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में बघेल समाज और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। यहां ग्राम समाज की जमीन के दो प्लॉट खाली पड़े हैं। एक प्लॉट पर 27 जनवरी को बघेल समाज के लोगों ने मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया। अनुसूचित जाति के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की। पहुंची पुलिस ने मंदिर का निर्माण रुकवा दिया।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 January 2025 at 21:43 IST