अपडेटेड 23 May 2024 at 13:39 IST

एक दो नहीं, 35 लोगों से शादी कर चुकी हैं ये दुल्‍हन; सुहागरात पर सबके साथ किया 'शर्मनाक कांड'

यूपी की अलीगढ़ पुलिस ने लुटेरी दुल्हन का एक गैंग पकड़ा है। गैंग में तीन महिलाएं और चार पुरुष थे जिनकी गिरफ्तारी खुर्जा और पलवल से हुई है।

Follow :  
×

Share


Looteri Dulhan | Image: Pixabay

Aligarh News: यूपी की अलीगढ़ पुलिस ने लुटेरी दुल्हन का एक गैंग पकड़ा है। गैंग में तीन महिलाएं और चार पुरुष थे जिनकी गिरफ्तारी खुर्जा और पलवल से हुई है। ये गैंग शादी कर ठगी की घटना को अंजाम देता था।

इसमें दो महिलाएं नेहा और पूजा दुल्‍हन बनती थीं और सुहागरात पर गहने-कैश लेकर फरार हो जाती थीं। इन दोनों ने अबतक 35 शादियां की थीं। पुलिस ने इनके पास से लाखों के गहने और ढाई लाख कैश बरामद किए हैं।

विस्तार से जानिए पूरा मामला

अलीगढ़ में एक ही थाने क्षेत्र के एक ही इलाके में शादी के बाद दो परिवारों को लुटेरी दुल्हन लाखों का चूना लगाकर फरार हो गई। थाना क्वार्सी इलाके के सुरेंद्रनगर के रहने वाले मानव बंसल की शादी नेहा के साथ पुष्पा, बबलू और कमलेश नाम के बिजोलिया के माध्यम से कराई गई। बिजोलिया लड़की दिखाने के लिए लड़के पक्ष को खुर्जा के चामुंडा मंदिर लेकर गए थे।

मानव बंसल ने बताया कि खुर्जा में ही 14 मई को नेहा से शादी हो गई थी। इसके बाद दुल्हन सुरेंद्रनगर स्थित दूल्हा मानव बंसल के घर आ गई। 2 दिन तक रहने के बाद नेहा ने बोला कि हमारे यहां एक रिवाज है कि दो दिन रहने के बाद एक दिन मायके जाना होता है। इस पर सास और ससुर ने मना किया तो दुल्हन नेहा ने मायके जाने जिद की। इसके बाद उसे मायके जाने की इजाजत दे दी गई।

पत्नी नेहा को लेने उसका भाई और भाभी घर आ गए और अपने साथ नेहा को ले गए। उसके बाद जब ससुराल वापस आने के लिए नेहा को फोन किया गया तो, नेहा ने कहा कि मैं अपने भाई के साथ अलीगढ़ आ रही हूं। काफी देर बीत जाने के बाद जब नेहा के भाई को फोन किया तो, उसने कहा कि आधे घंटे में घर पहुंच जाएंगे रास्ते में हैं। लेकिन, इसके बाद से ही न तो नेहा ने मोबाइल उठाया और न ही उसके भाई ने।

घर से गायब थे ज्‍वेलरी

मानव बंसल ने बताया कि घर से काफी ज्वेलरी नेहा अपने साथ ले गई। इसमें चार चूड़ियां, सोने की चैन, मंगलसूत्र, बिछुआ तोड़िया, लॉन्ग और गले का हार सहित नगद रुपये भी शामिल हैं। मानव का कहना है कि यह 20-25 लोगों का ग्रुप है! इसके खिलाफ थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया गया है! वहीं, अब नए-नए मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Whatsapp पर कॉलगर्ल्स की फोटो और रेट लिस्‍ट...थाई स्पा सेंटर में चल रहा था हाईटेक सेक्स रैकेट

सुहागरात पर पूजा ने भी किया शर्मनाक कांड

वहीं दूसरा मामला थाना क्वार्सी के ही सुरेंद्रनगर इलाके के ही दिनेश के साथ हुआ। दिनेश की शादी भी मानव बंसल की शादी कराने वाले बिजोलिया ही थे। दिनेश की शादी 16 तारीख को पूजा के साथ मंदिर में हुई। शादी का वीडियो भी बना। शादी के अगले दिन पूजा बाजार जाने के लिए कहने लगी। जब पति दिनेश अपनी पत्नी पूजा को लेकर बाजार गए तो रास्ते से ही पूजा भाग गई। और अपने साथ करीब 4 लाख रुपये के जेवर भी ले गई।

इसे भी पढ़ें- लव, सेक्स और धोखा! फेसबुक वाले LOVER का इंतजार करती रही दुल्‍हन; फिर रात 12 बजे के बाद...

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 May 2024 at 13:32 IST