BIG BREAKING: अखिलेश यादव के भाई-अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, कैसे हुई मौत?

अखिलेश यादव के छोटे भाई, सपा नेता और बीजेपी महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव जब अस्पताल लाए गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Follow :  
×

Share


BIG BREAKING: अखिलेश यादव के भाई-अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, कैसे हुई मौत? | Image: Instagram

Prateek Yadav Pasees Away: अखिलेश यादव के छोटे भाई, सपा नेता और बीजेपी महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव जब अस्पताल लाए गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि प्रतीक यादव को क्या समस्या थी।

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं और जान-पहचान वालों का लखनऊ के सिविल अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक की तबीयत देर रात बिगड़नी शुरू हो गई थी। रात में प्रतीक को थोड़ी परेशानी महसूस हो रही थी। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनके निधन की सूचना सामने आई।

जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में होगी तस्‍वीर साफ

फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है।

प्रतीक यादव जीव आश्रय नाम की संस्था भी चलाते थे। इस संस्था में स्ट्रीट डॉग्स इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का काम किया जाता है।

प्रतीक यादव के बारे में जान लीजिए

प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी, देश के बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर थे। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो 'द फिटनेस प्लानेट' नाम से एक जिम के मालिक थे और राजनीति से दूर रहते थे, अपनी पत्नी अपर्णा यादव की तरह उनकी सियासत में किसी भी तरह की सक्रियता नहीं थी।

पिछले दिनों पति-पत्नी के बीच विवाद की भी खबरें आई थीं। हालांकि, मौजूदा वक्त में वे परिवार के साथ ही रह रहे थे लेकिन कहा जा रहा है कि पारिवारिक कलह जारी था। 

इसे भी पढ़ें- इस देश में 'सेक्स' के बदले मिलती है 'नौकरी', पुलिस से शिकायत करने भी नहीं जाती लड़कियां; परेशान होकर अब राष्‍ट्रपति ने कर दिया बड़ा ऐलान

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 07:33 IST