प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने अखिलेश यादव ने पत्नी को दी ये नसीहत तो भौचक्के रह गए लोग, मुस्कुराने लगीं डिंपल यादव- VIDEO

हुआ यूं कि अखिलेश यादव पोडियम पर खड़े होकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी उनमें से एक पत्रकार ने डिंपल यादव से सवाल पूछने की गुजारिश कर डाली। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सपा सांसद मुस्कुराने लगीं।

 
Follow :
Akhilesh Yadav Dimple Yadav | Image: YT/Grab

Akhilesh Yadav Dimple Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज बुधवार को 'सम्मान समृद्धि योजना' का ऐलान किया। इस घोषणा के दौरान उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव भी उनके साथ मौजूद रहीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने डिंपल यादव की तरफ कुछ इशारा किया, जिसके बाद डिंपल यादव मुस्कुराने लगीं।

हुआ यूं कि अखिलेश यादव पोडियम पर खड़े होकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी उनमें से एक पत्रकार ने डिंपल यादव से सवाल पूछने की गुजारिश कर डाली। उन्होंने कहा, 'आपसे गुजारिश है कि अगर डिंपल यादव जी से एक सवाल हो जाए?'

अखिलेश की बात पर मुस्कुराने लगीं डिंपल

इसके जवाब में अखिलेश यादव ने मुस्कुराहट के साथ कहा, 'आप किसी से भी सवाल पूछ सकते हैं।' तभी पत्रकार ने सवाल किया कि क्या केवल महिला पत्रकार ही पूछें? तब अखिलेश यादव ने भी तुरंत मजाकिया लहजे में कहा, 'नहीं-नहीं, बुजुर्ग भी पूछ सकते हैं।' इसके बाद उन्होंने डिंपल यादव की ओर इशारा किया और बोले, 'मुखर बनो।' ये सुनकर डिंपल यादव मुस्कुराने लगीं और फिर आगे आकर मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

August 26, 2026

बेटियों के नाम डिंपल यादव का संदेश

डिंपल यादव से सवाल पूछा गया कि अगर देश की हर बेटी आपसे पूछे कि मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए समाज से क्या उम्मीद रखूं? जिसके जवाब में सपा सांसद ने कहा, 'समाज के अनुसार मत चलिएगा। समाज जो बंदिशों में बांधने की कोशिश करता है, उन्हें तोड़ते हुए जो आप करना चाहते हैं उसे पूरे पैशन के साथ करें। अपना अनुशासन बनाकर आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।'

अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान

बता दें कि अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बिना आधी आबादी की भागीदारी के देश और प्रदेश की तरक्की अधूरी है। सपा की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत हर महिला को सालाना 40,000 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि को और बढ़ाया जाएगा। 

भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के लिए नारी केवल नारा बनकर रह गई है। हम कहना चाहते हैं कि यहां जितनी भी महिलाएं और बहनें मौजूद हैं, वे जानती हैं कि महिला आरक्षण पास हो चुका है, फिर क्योंकि भारतीय जनता पार्टी इसे लागू करने में देरी कर रही है? उसे अगले चुनाव में लागू किया जाएगा। जब रक्षाबंधन के त्योहार पर आप बस चला रहे हैं, अन्य योजनाएं लागू करने का बहाना बना रहे हैं, तो यह भी सच बोलकर महिला आरक्षण लागू करें।'

यह भी पढ़ें: अखिलेश-डिंपल ने महिलाओं को हर साल 40000 रुपए देने का किया ऐलान, BJP ने बताया चुनावी हवा हवाई, कहा- देख सपाई बिटिया घबराई...
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 August 2026 at 16:35 IST