'नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को जनता...', जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने पर भड़के अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रखने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को जनता बदलने जा रही है।

 
Follow :
CM Yogi Akhilesh Yadav | Image: YT/Grab

Akhilesh Yadav: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद यह जानकारी दी। अब इस फैसले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मैं आज बोल रहा हूं कि वह एयरपोर्ट बना ही बेचने के लिए था। जिस दिन उस एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी, उसी दिन एयरपोर्ट को बेच दिया जाएगा।'

नाम बदलने वाले CM को जनता बदलने जा रही- अखिलेश

उन्होंने आगे कहा, 'नाम लोगों की याद में रखा जाता है, जिनको भरोसा नहीं होता है कि कल कोई उनका नाम रखेगा तो वह अपने जीवन काल में ही रखना चाहते हैं, हमें उसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को जनता बदलने जा रही है।'

October 9, 2026

एविएशन हब बनने जा रहा UP का सबसे बड़ा एयरपोर्ट- CM

इससे पहले सीएम योगी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद, राज्य को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का तोहफा देने के लिए प्रधानमंत्री का आभारी है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और भविष्य में देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है। इसलिए, मंत्रिपरिषद ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर' करने का प्रस्ताव भी पास किया है।'

October 9, 2026

सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया है। 7 अक्टूबर का दिन देश के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री मोदी की अनवरत समर्पित सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

PM की यात्रा जनसेवा से जनकल्याण की अनूठी मिसाल- योगी

उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश की धरती से लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और सांसद के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने सेवा ही समर्पण और राष्ट्र प्रथम को अपना मूलमंत्र मानते हुए राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च उद्देश्य बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की यात्रा जनसेवा से जनकल्याण और जनभागीदारी से जनविश्वास की अनूठी मिसाल है।

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी हुई चर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली है इजाजत

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 October 2026 at 19:37 IST