'कुछ दिन पहले कोडिन भाई आए थे कालीन भाई के बाद... OTT पर गांजा गंज भी बन जाए', अखिलेश यादव का सरकार पर तंज, सीजफायर पर क्या कहा?
Kanpur news: अमेरिका-ईरान में हुए सीजफायर को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारी विदेश नीति चौपट कर दी। भारत विदेश नीति में कमजोर दिखाई दे रहा है।
Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कानपुर किडनी कांड, पोस्टर विवाद और अमेरिका-ईरान सीजफायर समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारी विदेश नीति चौपट कर दी है। एक बार को लग रहा था भारत विश्व गुरु होगा, लेकिन इधर पाकिस्तान अपनी फॉरेन पॉलिसी को मजबूत कर रहा है। अपना भारत विदेश नीति में कमजोर दिखाई दे रहा है।
अखिलेश ने कहा कि जो विश्व गुरु बनने का सपना था, उस मौके को गंवा दिया है। अगर इस युद्ध को रोकने में भारत कामयाब होता तो आज दुनिया में भारत का स्थान विश्वगुरु का माना जाता।
किडनी कांड को लेकर सरकार को घेरा
सपा प्रमुख ने ये बातें कानपुर में कहीं। उन्होंने कानपुर किडनी कांड को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले कालीन भाई के बाद कोडिन भाई आए थे। अब सुनने में आ रहा है कि किडनी भाईk... लगता तो ये है कि इस पर कोई ओटीटी पर सीरीज बनेगी। जब से बीजेपी की सरकार आई है, गांजा तो इतना पकड़ा जा रहा है। कहीं ऐसा न हो, ओटीटी पर गांजा गंज भी बन जाए।
'पूरा प्रदेश और देश जान गया है कि धुआंधर कौन है'
अखिलेश ने लखनऊ में लगे पोस्टर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग पोस्टर बैनर लगा रहे थे, वो जानते ही नहीं थे धुआंधार कौन हैं, लेकिन लखनऊ के पोस्टर लगने के बाद पूरा प्रदेश और देश जान गया है कि धुआंधार कौन है।
बता दें कि यूपी में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वॉर थमने चल रहा है। हाल ही में 'यूथ अगेंस्ट माफिया' नाम के एक संगठन ने लखनऊ समेत कई जिलों में पोस्टर लगाए थे, जिस पर लिखा था, "आप को क्या चाहिए? 'धुरंधर CM' या अखिलेश का ल्यारी राज...।"
इसके बाद समाजवादी पार्टी ने भी लखनऊ में कुछ पोस्टर लगाए, जिसमें अखिलेश यादव को 'धुरंधर' और सीएम योगी आदित्यनाथ को 'धुएंधर' बताते हुए निशाना साधा गया था। इन पोस्टर पर यूपी की सियासत तेज हो गई है।
भाजपा पंचायत चुनाव कराने से घबरा रही है- अखिलेश
अखिलेश ने महंगाई को लेकर भी योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार को घबराहट है कि 9 साल में भी महंगाई कम नहीं कर पाए, लोगों को राहत नहीं दे पाए, अस्पतालों में इलाज नहीं करा पाए और हमारे उत्तर प्रदेश को पीछे कर दिया। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग BJP के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा भी पंचायत चुनाव कराने से घबरा रही है। पूज्यनीय शंकराचार्य ने भाजपा की पोल खोल दी है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 April 2026 at 19:56 IST