UP: 'सरकार बनी तो देंगे 21 लाख', खिलाड़ियों-कलाकारों के लिए अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो 21 लाख रुपये देंगे।
- भारत
- 3 min read
Akhilesh Yadav: रविवार, 27 सितंबर को समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार के विकास कार्यों पर तीखा हमला करते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए।
इस बीच सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाड़ियों और कलाकारों को सम्मान देने की भी बात कही है। अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 'अगर हमारी सरकार बनी तो खिलाड़ियों और कलाकारों को 21 लाख सम्मान राशि दिए जाएंगे। इस बीच उन्होंने गोरखपुर को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला।
'सरकार बनी तो देंगे खिलाड़ियों-कलाकारों को 21 लाख सम्मान राशि'
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि स्पोर्ट्स को लेकर जो बैठक हुई है और उसमें जो फैसले लिए गए हैं, वो सब इलेक्शन मैनिफेस्टो जब बनेगा तो स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सभी बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स के लिए जितना बजट होना चाहिए था उतना बजट नहीं है। अखिलेश ने कहा कि स्पोर्ट के लिए गांव से प्रतिभा निकालने का काम करेंगे।
गोरखपुर मॉडल पर अखिलेश ने कसा तंज
सपा चीफ अखिलेश यादव ने गोरखपुर मॉडल पर तंज करते हुए कहा कि "अगर उन्होंने सैफई से ही प्रेरणा ली होती तो उनका गोरखपुर भी एक मॉडल बन गया होता। जहां मेट्रो चलनी थी वहां नाव चल रही है।" दरअसल, अखिलेश का बयान उस समय आया है, जब कुछ दिन पहले ही गोरखपुर के सांसद और एक पार्षद के साथ बातचीत का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि पार्षद ने रवि किशन के कहा कि नालियों में पानी भरा है और जगह-जगह जलभराव है, जिसमें वे पार्षद से कह रहे हैं कि सपा ज्वाइन कई लेहला का?
चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा "इलेक्शन कमीशन और अधिकारियों ने मिलकर जानबूझकर समाजवादी पार्टी के वोटों को काटा। आगे उन्होंने कहा जिन लोगों ने 2019 में वोट डाला था,उन्हें 2022 में वोट डालने का मौका नहीं दिया। बिना किसी नोटिस और नियम के वोट काटे गए, जिसके चलते 2022 में सपा की सरकार नहीं बनी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 27 September 2026 at 17:12 IST