काली जींस, सफेद टी शर्ट, खुले बाल और हीरो जैसी वॉक...अखिलेश यादव का कैजुअल लुक देख सबने कहा- ये तो धोनी जैसे लग रहे हैं; देखिए VIDEO
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को जब भी देखेंगे वो सफेद कुर्ता पायजामा और पार्टी सिंबल वाली लाल टोपी में ही नजर आते हैं।
- भारत
- 3 min read
Akhilesh Yadav Casual Look Video: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को जब भी देखेंगे वो सफेद कुर्ता पायजामा और पार्टी सिंबल वाली लाल टोपी में ही नजर आते हैं। लेकिन अखिलेश यादव का एक VIDEO वायरल हो रहा है जिसमें वो एक दम कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो एयरपोर्ट का है। इसमें अखिलेश काली जिंस, सफेद हाफ टी शर्ट और काले स्पोर्ट्स शूज में नजर आ रहे हैं।
जो लोगों का ध्यान खींच रहा है वो है अखिलेश यादव का हेयर स्टाइल। अखिलेश खुले लंबे बालों में दिख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि यादव जी तो बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सपा चीफ के पहले भी इस तरह के कई VIDEO सामने आ चुके हैं। कभी वो फुटबॉल खेलते दिखते हैं तो कभी स्पोट्स लुक में साइकिलिंग करते हुए नजर आ चुके हैं।
यूपी में 225 सीटों पर प्रत्याशी बदलेगी बीजेपी, अखिलेश के बयान से घमासान
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज है। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ऐसा बयान दे दिया है जो चर्चा का विषय बना गया है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने दावा किया है कि यूपी में बीजेपी के 225 सीटों पर प्रत्याशी बदले जाएंगे।
सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"अभी हाफ हुए हैं, विधानसभा में टिकट नहीं मिलेगा तो साफ हो जाएंगे। जब सारे ‘घटिया एक्सप्रेसवे’ बन गए और भ्रष्टाचार का आपसी लेनदेन का टारगेट पूरा हो गया तब हटाया तो क्या हटाया? सुना है इलाहाबाद की सारी सीटों पर बीजेपी अपने प्रत्याशी बदलने जा रही है क्योंकि बीजेपी को लगता है कि ये सारे विधायक और प्रत्याशी केवल खाने-कमाने में लगे रहे और लोकसभा सीट हाथ से निकल गई।"
इसके साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगे लिखा-"यही फार्मूला उप्र की उन सभी 43 लोकसभा सीटों पर लागू किया जा रहा है जहां इंडिया गठबंधन की जीत हुई थी और बाकी उन 9-10 सीटों पर भी जहां बीजेपी हेरफेर करके सर्टिफिकेट से जीती थी, वोट से नहीं। इसका मतलब तो ये हुआ कि लगभग 225 सीटों पर प्रत्याशी बदले जाएंगे। वैसे तो सुना है कि बीजेपी के वर्तमान विधायक खुद भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं क्योंकि ‘पीडीए’ के सामने उनके जीतने की कोई भी उम्मीद नहीं बची है। बीजेपी के मूल वोटर अब एक-चौथाई भी नहीं रह गए हैं, इसीलिए बीजेपी के वर्तमान विधायक हारे हुए चुनाव में अपनी कमाई खर्च नहीं करना चाहते हैं बल्कि बाकी जीवन के लिए पैसे बचाकर रखना चाहते हैं क्योंकि उनको ये भी पता है कि इस बार बीजेपी पक्का जाएगी और फिर कभी नहीं आएगी।"
इसे भी पढ़ें- राजू पाल हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी आबिद को इलाहाबाद HC ने दी जमानत, अतीक अहमद-अशरफ की हो चुकी है हत्या
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 9 June 2026 at 11:10 IST